यूपी में डेढ़ लाख भर्तियां होंगी

Rate this item
(0 votes)

यूपी में डेढ़ लाख भर्तियां होंगीभारत के उत्तर प्रदेश राज्य में एक लाख ४८ हज़ार 334 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शीघ्र आरंभ होने वाली है। इसमें 60,000 शिक्षा मित्रों को जनवरी 2014 में शिक्षक बनाया जाएगा। इसके अतिरिक्त 6000 लेखपालों, 26,000 ग्राम पंचायत अधिकारियों, 27,000 ग्राम विकास अधिकारियों तथा उच्च प्राइमरी स्कूलों में 29,334 शिक्षकों की भर्तियां होंगी। मुख्य सचिव जावेद उस्मानी ने १२ जुलाई को जनता से जुड़े विभागों में रिक्त पदों को भरने के संबंध में विभागवार समीक्षा की। इन पदों के अलावा जनता से जुड़े विभागों में भी भर्तियां की जाएंगी। इनमें से कुछ पदों पर भर्ती प्रक्रिया इसी महीने आरंभ हो जाएगी। मुख्य सचिव ने बताया कि परिषदीय स्कूलों में कार्यरत 1,70,000 हजार शिक्षा मित्रों को प्रशिक्षित करके शिक्षक बनाया जायेगा। पहले चरण में 60,000 शिक्षा मित्रों की प्रशिक्षण प्रक्रिया दिसंबर में पूरी कर जनवरी 2014 में शिक्षक पद पर समायोजित कर दिया जाएगा।

Read 1308 times