तेहरान-मास्को-बीजिंग की दोस्ती, अमेरिकी प्रभाव का अंत साबित होगी

Rate this item
(0 votes)
तेहरान-मास्को-बीजिंग की दोस्ती, अमेरिकी प्रभाव का अंत साबित होगी

अमेरिका के भूतपूर्व विदेश मंत्री कोंडेलिजा राइस ने दुनिया भर से अमेरिकी दादागिरी के अंत की भविष्यवाणी करते हुए कहा कि जल्द ही दुनिया से अमेरिका का प्रभाव समाप्त हो रहा है।

अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री कोंडेलिजा राइस ने दुनिया में अमेरिकी शासन के अंत का अंदेशा जताते हुए कहा कि दुनिया में एक सत्ता के शासन की विचारधारा धीरे-धीरे खत्म हो रही है। ईरान, रूस और चीन का गठबंधन दुनिया पर अमेरिकी शासन को खत्म कर सकता है।

फॉक्स न्यूज को इंटरव्यू देते हुए उन्होंने कहा कि तेहरान, मॉस्को और बीजिंग ने दुनिया पर अमेरिकी शासन को खत्म करने के लिए गठबंधन बनाया है। ये तीनों देश अमेरिकी प्रभुत्व से मुक्त दुनिया में एक शक्तिशाली गठबंधन बनाना चाहते हैं।

चरमपंथी पूर्व अमेरिकी विदेश मंत्री ने चीन की बढ़ती सैन्य शक्ति को संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए गंभीर खतरा बताया।

 

Read 17 times