ईरान ने स्वागत किया मिस्री जनमत संग्रह का

Rate this item
(1 Vote)

ईरान ने मिस्र के नये संविधान के मसौदे पर जनता के बढ़चढ़ कर भाग लेने का स्वागत किया है।

विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता रामीन मेहमान परस्त ने मिस्र के नये संविधान के मसौदे पर होने वाले जनमत संग्रह के सफलता पूर्वक संपन्न होने पर मिस्री जनता को बधाई दी और बल दिया कि ईरान, जनमत संग्रह में मिस्री जनता की व्यापक भागीदारी का स्वागत करता है। श्री रामीन मेहमान परस्त ने नये संविधान के मसौदे पर जनता के बढ़चढ के भाग लेने को देश के क़ानून और लोकतंत्र के मार्ग में एक सुदृढ़ क़दम बताया और कहा कि देश की क्रांति और मिस्री जनता के उज्जवल भविष्य के लिए बहुत बड़ी उपल्बधि है। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि मिस्र के सभी राजनैतिक और धार्मिक दल तथा जनता के सभी वर्ग जनता के मतों का सम्मान करते हुए देश की क़ानूनी प्रक्रिया में सहयोग करेंगे। ज्ञात रहे कि मिस्र में नए संविधान पर जनमत संग्रह के दूसरे चरण के मतदान में 71 प्रतिशत मतदाताओं ने संविधान के मसौदे के समर्थन में वोट डाले जबकि पहले और दूसरे चरण के कुल मतों के अनुसार संविधान के मसौदे को 64 प्रतिशत लोगों का समर्थन मिला है।

Read 1441 times