भारतीय नौसेना के कमांडर ने ईरानी नौसेना को सराहा

Rate this item
(0 votes)

भारतीय नौसेना के कमांडर ने ईरानी नौसेना को सराहाभारतीय नौसेनाकीपश्चिमी कमान के प्रमुखवाइस एडमिरल शेखरसिन्हा इस्लामी गणतंत्र ईरान की नौसेना की पनडुब्बियों और युद्धपोतों को, ईरान की नौसेना की शक्ति का प्रतीक बताया है।

भारत के वाइस एडमिरल शेखरसिन्हा ने शनिवार को ईरानी नौसेना के २८वें बेड़े का मुंबई की बंदरगाह पर निरीक्षण करते हुए कहा कि ईरानी नौसेना की पनडुब्बियों और युद्धपोतों तथा इस सेना की शक्ति को देख कर यह लगता है कि प्रतिबंधों का ईरानी सेना पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है।

भारतीय सेना के एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी एस आर कपूर ने भी मुंबई बंदरगाह पर ईरान की युनुस नामक पनडुब्बी के निरीक्षण के समय प्रतिबंधों के बावजूद इस पनडुब्बी की संभावनाओं पर आश्चर्य प्रकट करते हुए कहा कि इस पनडुब्बी की दशा, इसी प्रकार की भारत के पास उपलब्ध कुछ पनडुब्बियों से भी बेहतर है।

ईरान का २८वां बेड़ा, इस समय भारत के तटों पर उपस्थित है।

Read 1242 times