मंडेला का अन्तिम संस्कार 15 दिसंबर को

Rate this item
(0 votes)

मंडेला का अन्तिम संस्कार 15 दिसंबर कोदक्षिण अफ्रीका के दिवंगत नेता नेल्सन मंडेला के अन्तिम संसार में विश्व के कई नेता और गणमान्य लोग भाग लेंगे। जोहनेसबर्ग से प्राप्त रिपोर्अ के अनुसार 15 दिसंबर को होने वाले अन्तिम संस्कार के लिए तैयारियां शनिवार से आरंभ हो चुकी हैं। दक्षिण अफ्रीका की सरकार का कहना है कि 10 दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विश्व भर के नेताओं और गणमान्य लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। मंडेला के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार से पहले प्रीटोरिया की यूनियन बिल्डिंग में तीन दिनों तक रखा जाएगा। उनकी अंत्येष्टि 15 दिसंबर को कुनु में की जाएगी जहां पर उनका बचपन बीता था। इन तीन दिनों में उनके पार्थिव शरीर को एक शवयात्रा के माध्यम से प्रीटोरिया की सड़कों से अंत्येष्टि स्थल तक ले जाया जाएगा। रविवार 8 दिसंबर को दक्षिणी अफ्रीका में राष्ट्रीय प्रार्थना दिवस घोषित किया गया है। 11 से 13 दिसंबर के बीच दक्षिण अफ्रीका के प्रथम अश्वेत राष्ट्रपति की याद में कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। बताया गया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश तथा बिल क्लिंटन, दक्षिण अफ्रीका जाकर रंगभेद विरोधी आंदोलन के नायक नेल्सन मंडेला के लिए आयोजित होने वाली प्रार्थना सभा में भाग लेंगे। ज्ञात रहे कि गुरूवार को नेंसल मंडेला का निधन हो गया था।

Read 1315 times