25 दिसम्बर

Rate this item
(0 votes)

25 दिसम्बर को महान ईश्वरीय पैगम्बर हज़रत ईसा मसीह का फिलिस्तीन में स्थित बैल लहम क्षेत्र में जन्म हुआ। वे ईश्वर की इच्छा के अनुसार चमत्कारिक रुप से बिना पिता के जन्मे थे। उनकी माता का नाम हज़रत मरियम था। जन्म के थोड़े ही अंतराल के बाद हज़रत ईसा ने पालने में अपनी माता की पवित्रता की गवाही दी। अपने जीवन में उन्होंने सदैव दुखियों और वंचितों की सहायता की उन्होंने सदैव सादा जीवन व्यतीत किया। उनका एक कथन है कि विनम्रता से तत्वदर्शिता फलती फूलती है न कि घमंड से, जैसे कि खेती समतल भूमि पर उगती है न कि पथरीले पहाड़ पर।

***

25 दिसम्बर सन 1665 ईसवी को चौदहवें लुईस के शासनकाल में ब्रिटेन से राजनैतिक, आर्थिक व साम्राज्यवादी मामलों में प्रतिस्पर्धा के लिए भारत में फ़्रांस की ईस्ट इंडिया कम्पनी का गठन हुआ। इस कम्पनी की स्थापना से 66 वर्ष पूर्व ब्रिटेन सरकार ने ईस्ट इंडिया व्यापारिक कंपनी स्थापित की थी। फ़्रांस की उक्त कम्पनी की स्थापना के परिणाम स्वरुप ब्रिटेन व फ़्रांस के बीच कई झड़पें हुई।

***

25 दिसम्बर सन 1901 ईसवी को बेल्जियम के प्रख्यात भौतिकशास्त्री व आविष्कारक ज़ोनेबे ग्राम का 75 वर्ष की आयु में निधन हुआ। उन्होंने 19 वर्ष की आयु से भौतिकशास्त्र के क्षेत्र में अनुसंधान आरंभ किया। उनके अनथक प्रयासों के परिणाम स्वरुप डायनमो का आविष्कार हुआ।

***

25 दिस्म्बर सन 1979 ईसवी को ज़ायोनी शासन की गुप्तचर सेवा मोसाड के एजेंटों ने फ़िलिस्तीन के एक वरिष्ठ अधिकारी की हत्या कर दी। पी एल की सुरक्षा संस्था के संचलक अली हसन सलामह को मोसाड के एजेंटों ने बैरुत में उनकी कार में बम रखकर शहीद कर दिया। इस घटना ने यह सिद्ध कर दिया कि ज़ायोनी शासन संसार के विभिन्न क्षेत्रों में आतंकवादी कार्यवाहियों द्धारा अपने विरोधियों की हत्या के लिए अंतर्राष्ट्रीय नियमों का खुला उल्लंघन कर रहा है।

***

Read 1401 times