ईरान-ऑस्ट्रिया संबंध विस्तार का स्वागत

Rate this item
(0 votes)

ईरान-ऑस्ट्रिया संबंध विस्तार का स्वागतईरान के संसद सभापति ने ऑस्ट्रिया के साथ द्विपक्षीय संबंधों में विस्तार का स्वागत किया है।

डाक्टर अली लारीजानी ने रविवार को तेहरान में ऑस्ट्रिया के विदेश मंत्री सेबैस्टियन कोर्तेज़ के साथ भेंट में कहा कि विभिन्न राजनैतिक, आर्थिक व सांस्कृतिक क्षेत्रों में दोनों देशों के अच्छे संबंध रहे हैं और इनमें अधिक से अधिक विस्तार आना चाहिए। उन्होंने इसी प्रकार ईरान व गुट पांच धन एक के बीच जारी परमाणु वार्ता की ओर संकेत करते हुए कहा कि यूरोप को स्वाधीन एवं बुद्धिमत्तापूर्ण नीति अपनाते हुए समग्र समझौते तक पहुंच के संबंध में सार्थक एवं सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए।

इस भेंट में ऑस्ट्रिया के विदेश मंत्री सेबैस्टियन कोर्तेज़ ने अपनी ईरान यात्रा पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि ईरान संसार का एक महान एवं सभ्य देश है और उनका देश ईरान के साथ सहयोग विस्तार का स्वागत करता है। उन्होंने इसी प्रकार सीरिया संकट के बारे में कहा कि क्षेत्र विशेष कर सीरिया में शांति व स्थिरता की स्थापना में ईरान की सार्थक एवं सकारात्मक भूमिका है।

Read 1140 times