पैग़म्बरे इस्लाम स. पर अपमान जनक फ़िल्म बनाने वाले के बेटे नें इस्लाम क़ुबूल किया।

Rate this item
(0 votes)

पैग़म्बरे इस्लाम स. पर अपमान जनक फ़िल्म बनाने वाले के बेटे नें इस्लाम क़ुबूल किया।

अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी (अबना) की रिपोर्ट के अनुसार हॉलैण्ड डच पार्लियामेंट के दक्षिणपंथी प्रतिनिधि और इस्लाम विरोधी पार्टी के पूर्व सदस्य आर्नड वान डोरन, (जिसने इस्लाम के विरूद्ध षड़यंत्र नाम की फ़िल्म बनाई थी,) का बेटा ग्रेट वाल्डर्स मुसलमान हो गया है।

ग्रेट वाल्डर्स ने जो अपने पिता के साथ अन्तर्राष्ट्रीय शांति बैठक में भाग लेने के लिये दुबई गया हुआ था, मुसलमान होने के बाद अपना नाम अली रख लिया है।

आर्नलड वान डोरन, जिसने पैग़म्बरे अकरम स. के ख़िलाफ़ अपमान जनक फ़िल्म बना कर पूरी दुनिया में मुसलमानों की भावनाओं को ठेस पहुँचाई थी, इस फ़िल्म के बारे में अपने ग़लती मानी है। उसका कहना है कि मैं अब पैग़म्बेर इस्लाम स. की शान में एक फ़िल्म बनाकर अपनी पिछली फ़िल्म षड़यंत्र, में की गई ग़लती को दूर करने की कोशिश करुँगा।

Read 1183 times