इस्राईली आक्रमण में राष्ट्र संघ के कर्मचारी भी मरे

Rate this item
(0 votes)
इस्राईली आक्रमण में राष्ट्र संघ के कर्मचारी भी मरे

संयुक्त राष्ट्रसंघ ने घोषणा की है कि ग़ज़्ज़ा पर इस्राईल के आक्रमण में उसके 9 कर्मी मारे गए हैं।

फ़िलिस्तीनी शर्णार्थियों के लिए काम करने वाली संयुक्त राष्ट्रसंघ की एजेन्सी UNRWA ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि पिछले छह वर्षों के दौरान ग़ज़्ज़ा पर यह तीसरी बार विध्वंसकारी आक्रमण है जिसमें आम लोगों के साथ ही संयुक्त राष्ट्र के कर्मचारियों भी लक्ष्य बने हैं। संस्था के अधिकारी राबर्ट टर्नर ने कहा है कि स्टाफ के सदस्यों को खो देना एसी त्रासदी है जिसे कभी भी भुलाया नहीं जा सकता।  हम आरंभ से ही युद्धरत समस्त पक्षों से लगातार कह रहे हैं कि सैन्य लक्ष्यों पर आक्रमण के समय पूर्ण रूप से निष्पक्षता का ध्यान रखा जाए।  उन्होंने कहा कि हमने अपने संस्थान के बारे में पहले से इस्राईल को सूचित कर दिया था और उसके पास इसकी जानकारी है।  अब पता नहीं इसके बावजूद राष्ट्रसंघ के संस्थान पर आक्रमण की घटनाएं क्यों दोहराई जा रही हैं।  उन्होंने कहा कि यह बात मेरी समझ में नहीं आ रही है।

ज्ञात रहे कि रविवार को इस्राईल की सेना ने रफ़ह में संयुक्त राष्ट्रसंघ द्वारा संचालित एक स्कूल पर आक्रमण किया था जिसमें 10 फ़िलिस्तीनी शहीद और दसियों अन्य घायल हो गए।   

 

Read 1347 times