बांग्लादेश में इमारत गिरने से मरने वालों की संख्या 1000 हो गयी

Rate this item
(0 votes)

बांग्लादेश में इमारत गिरने से मरने वालों की संख्या 1000 हो गयीबांग्लादेश में 24 अप्रैल को गिरने वाली इमारत के मलबे से मिलने वाले शवों की संख्या 1000 हो गयी है।

राजधानी ढाका के उपनगरीय क्षेत्र सावार में 24 अप्रैल को 8 मंज़िला इमारत गिर गयी थी। घटना स्थल पर अब भी सहायता कार्य जारी हैं। घटना में मारे जाने वालों की संख्या अब तक 1000 हो गयी है। इमारत में पांच गारमेंट फ़ैक्ट्रिया थीं। घटना के बाद लगभग 2500 लोगों को बचा लिया गया। फ़ैक्ट्री के अधिकारियों ने प्रभावितों को वेतन और अन्य सुविधाएं देना आरंभ कर दी हैं।

Read 1856 times