मॉस्को में पैग़म्बरे इस्लाम के स्वर्गवास के संबंध में कार्यक्रम आयोजित

Rate this item
(0 votes)
मॉस्को में पैग़म्बरे इस्लाम के स्वर्गवास के संबंध में कार्यक्रम आयोजित

पैग़म्बरे इस्लाम के स्वर्गवास और इमाम हसन अलैहिस्सलाम की शहादत के उपलक्ष्य में मॉस्को में ईरान के इस्लामी सेंटर में शोकसभा आयोजित हुई।

सोमवार को 28 सफ़र 1446 हिजरी क़मरी बराबर दो सितंबर 2024 है और यह वह दिन है जब पैग़म्बरे इस्लाम का स्वर्गवास हुआ था और उनके प्राणप्रिय पौत्र इमाम हसन अलैहिस्सलाम शहीद हुए थे।

इस संबंध में अहलेबैत अलैहिमुस्सलाम से प्रेम करने वालों की उपस्थिति में रूस की राजधानी मॉस्को में ईरान के इस्लामी सेंटर में शोकसभा आयोजित हुई। इस शोकसभा का आयोजन "मिल्लते इमाम हुसैन" नामक छात्रों के एक गुट ने किया था।

ईरान सहित दुनिया के मुसलमान पैग़म्बरे इस्लाम के स्वर्गवास और इमाम हसन अलैहिस्सलाम की शहादत के दुःखद अवसर पर इमाम बारगाहों और मस्जिदों में शोकसभा आयोजित करके अज़ादारी करते हैं।

पैग़म्बरे इस्लाम के स्वर्गवास और इमाम हसन अलैहिस्सलाम की शहादत के दुःखद अवसर पर दुनिया के समस्त मुसलमानों और दूसरे स्वतंत्रता प्रेमियों की सेवा में सांत्वना प्रस्तुत करती है।

Read 294 times