शहीद रहबर आयतुल्लाहिल उज़्मा सय्यद अली ख़ामनेई का जीवन नौजवान पीढ़ी के लिए एक रोशन राहनुमा (मार्गदर्शक) है। उनका जीवन हमें बताता है कि जवानी महज़ एक उम्र नहीं, बल्कि जुर्रत (साहस), हिम्मत और पक्के इरादे का नाम है, जहाँ मस्लहतपसंदी (स्वार्थपरता) दम तोड़ देती है और उसूलपसंदी (सिद्धांतनिष्ठा) का दिया जल उठता है। आपके जीवन से जवानों के लिए
लेखकः डॉ. सय्यद अब्बास महदी हसनी
शहीद रहबर आयतुल्लाहिल उज़्मा सय्यद अली ख़ामनेई का जीवन नौजवान पीढ़ी के लिए एक रोशन राहनुमा (मार्गदर्शक) है। उनका जीवन हमें बताता है कि जवानी महज़ एक उम्र नहीं, बल्कि जुर्रत (साहस), हिम्मत और पक्के इरादे का नाम है, जहाँ मस्लहतपसंदी (स्वार्थपरता) दम तोड़ देती है और उसूलपसंदी (सिद्धांतनिष्ठा) का दिया जल उठता है। आपके जीवन से जवानों के लिए
✅कुछ अहम सबक ये हैं:
१. गरीबी के बावजूद दीनदारी और ज्ञान (इल्म) का हासिल करना:
आयतुल्लाह ख़ामनेई निस्बतन गरीबी में पले, मगर उन्होंने कभी अपना दीनी (धार्मिक) और इल्मी (शैक्षणिक) सफर नहीं रोका। वे अपने बचपन को "गरीबी के बावजूद दीनदारी" से गुज़ारा जाने वाला दौर बताते थे।
? सबक: हालात से मजबूर न हों, ज्ञान और ईमान को अपना सबसे बड़ा सरमाया (पूँजी) बनाएँ।
२. उसूलों (सिद्धांतों) पर डटे रहना और दृढ़ता:
जवानी में शाह की जेल में अत्याचार सहा, मगर अपने सिद्धांत नहीं बदले।
? सबक: किसी भी ज़ुल्म या दबाव के सामने अपने दीनी और मज़हबी सिद्धांतों पर स्थिर (साबित-क़दम) रहें।
३. नौजवानों पर भरोसा और उन्हें "महान ईश्वरीय उपहार" समझना:
वे नौजवान को महज़ एक संख्या नहीं, बल्कि एक "महान ईश्वरीय उपहार" मानते थे, जो किसी भी देश के उज्ज्वल भविष्य की गारंटी है।
? सबक: अपनी जवानी की कद्र करें और उसे अपने सुधार और समाज के निर्माण में लगाएँ।
४. ख़ुद-मुख़्तारी (स्वायत्तता) और स्वतंत्रता:
आपका पक्का विचार था कि जो जवान स्वतंत्रता और आज़ादी का इच्छुक होता है, वह कभी किसी साम्राज्यवादी ताक़त का ग़ुलाम बनकर रहना पसंद नहीं करता।
? सबक: अपनी आर्थिक और राजनीतिक ख़ुद-मुख़्तारी के लिए कोशिश करते रहें, किसी के ग़ुलाम न बनें। इस्लाम ग़ुलामाना सोच को बिल्कुल पसंद नहीं करता।
५. दुश्मन-पहचान और अंतर्दृष्टि (बसीरत):
वे नौजवानों को दुश्मन के प्रोपेगंडे से सावधान और आगाह रहने की सलाह देते थे।
? सबक: दुश्मनों की तरफ़ से दुनिया में होने वाली विचारधारात्मक घुसपैठ और सोशल मीडिया युद्ध को समझें; अपनी पहचान को बनाए रखते हुए दुश्मनों के हर तरह के प्रोपेगंडे को नाकाम करें।
? रहबरए शहीद की ज़िंदगी से जवानों के लिए सबसे बड़ा सबक है कि वे अपने अंदर ईमान, अच्छे कर्म, ज्ञान, अंतर्दृष्टि, स्वतंत्रता और हक़ीक़तपसंदी (यथार्थवाद) के दिए को जलाए रखें। इसकी लौ कभी मद्धिम (धीमी) न होने दें।













