क्या ईरान पर हमले तेज़ करने पर विचार कर रहे हैं ट्रंप? न्यूयॉर्क टाइम्स का दावा

Rate this item
(0 votes)
क्या ईरान पर हमले तेज़ करने पर विचार कर रहे हैं ट्रंप? न्यूयॉर्क टाइम्स का दावा

अमेरिकी मीडिया ने दावा किया है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ सैन्य हमलों को और तेज़ करने की संभावना पर अपने वरिष्ठ सलाहकारों और प्रशासन के अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया है। साथ ही उन्होंने मौजूदा युद्ध की स्थिति पर असंतोष भी जताया है।

अल जज़ीरा के हवाले से बताया कि न्यूयॉर्क टाइम्स ने सूत्रों के आधार पर दावा किया है कि ट्रंप ने एक उच्चस्तरीय बैठक बुलाई, जिसमें यह समीक्षा की गई कि ईरान के खिलाफ हमलों को बढ़ाया जाए या नहीं।

इसी बीच, ब्लूमबर्ग ने भी अपने सूत्रों के हवाले से दावा किया कि ट्रंप युद्ध की वर्तमान स्थिति से लगातार निराश हैं और चाहते हैं कि इस युद्ध की कीमत ईरान के लिए और अधिक बढ़े।

हालांकि, ये दावे ऐसे समय सामने आए हैं जब ट्रंप ने कुछ घंटे पहले कहा था कि उन्होंने अभी तक ईरान के खिलाफ बड़े पैमाने पर सैन्य कार्रवाई का कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया है।

ट्रंप ने दावा किया, "फिलहाल ईरान के साथ बातचीत जारी है और संभव है कि स्थिति उस मुकाम तक न पहुँचे जहाँ व्यापक सैन्य हमले की आवश्यकता पड़े।

Read 2 times