दुश्मन की पूरी हार तक हमारे लक्षित हमले जारी रहेंगे

Rate this item
(0 votes)
दुश्मन की पूरी हार तक हमारे लक्षित हमले जारी रहेंगे

ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव मोहम्मद बाक़िर ज़ोलक़द्र ने कहा है कि अमेरिकी सैन्य, सुरक्षा और वित्तीय केंद्रों को निशाना बनाया जा रहा है तथा मीनाब, लामर्द और अन्य क्षेत्रों में मारे गए निर्दोष बच्चों के खून का बदला लिया जाएगा।

 मोहम्मद बाक़िर ज़ोलक़द्र ने अपने एक संदेश में कहा कि ईरानी सशस्त्र बलों के लगातार और लक्षित हमले तब तक जारी रहेंगे जब तक दुश्मन को पूरी तरह पराजित नहीं कर दिया जाता और मीनाब, लामर्द सहित अन्य क्षेत्रों के निर्दोष बच्चों के खून का बदला नहीं ले लिया जाता।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में उठने वाला धुएँ का हर गुबार इस बात का संकेत है कि अमेरिका के किसी सैन्य, सुरक्षा या वित्तीय केंद्र को सफलतापूर्वक निशाना बनाया गया है।

ज़ोलक़द्र ने आगे कहा कि ईरानी सशस्त्र बलों की ये लगातार लक्षित कार्रवाइयाँ जागरूक ईरानी राष्ट्र के आक्रोश और प्रतिरोध की अभिव्यक्ति हैं।

उन्होंने दोहराया कि यह अभियान तब तक जारी रहेंगे, जब तक दुश्मन को पूरी तरह पराजित नहीं किया जाता और मीनाब, लामर्द तथा अन्य क्षेत्रों के निर्दोष बच्चों के खून का बदला नहीं ले लिया जाता।

Read 1 times