सऊदी ठिकानों और हथियारों के गोदामों पर यमनी सेना का बडा हमला

Rate this item
(0 votes)
सऊदी ठिकानों और हथियारों के गोदामों पर यमनी सेना का बडा हमला

यमनी सशस्त्र बलों के प्रवक्ता मेजर जनरल याह्या सरीअ ने बताया कि यमनी बलों ने अल-मुख़ा और मारिब प्रांत के तदावीन कैंप में सऊदी सैनिकों के जमावड़े, हथियारों के गोदामों और कमांड सेंटरों पर मिसाइलों और ड्रोन से हमला किया।

प्रवक्ता ने बताया कि ये कार्रवाई बड़ी संख्या में मिसाइलों और ड्रोन के माध्यम से की गई और सभी निर्धारित लक्ष्यों को सटीक रूप से निशाना बनाया गया। हमलों में दर्जनों लोग मारे गए और घायल हुए, जिनमें कई सऊदी सैनिक भी शामिल हैं।

यमनी सेना के प्रवक्ता ने जोर देकर कहा कि सऊदी सैनिकों के जमावड़ों और ठिकानों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

उन्होंने यमनी सेना के उन विद्रोही सदस्यों को भी चेतावनी दी, जिन्हें गुमराह या बहकाया गया है कि वे देर होने से पहले बाहरी पक्षों के साथ सहयोग और जिसे उन्होंने देशद्रोह बताया उससे दूरी बना लें।

Read 0 times