यमनी सेना का सऊदी समर्थित लड़ाकों के ठिकानों पर कई मिसाइल हमले

Rate this item
(0 votes)
यमनी सेना का सऊदी समर्थित लड़ाकों के ठिकानों पर कई मिसाइल हमले

सऊदी अरब से जुड़े सूत्रों ने दावा किया है कि यमनी सशस्त्र बलों ने ताइज़ प्रांत के बंदरगाह शहर अल-मोखा में सऊदी समर्थित लड़ाकों के ठिकानों को अचानक कई मिसाइल हमलों का निशाना बनाया हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, यमन की सशस्त्र सेनाओं ने सऊदी अरब के खिलाफ अपनी घोषित रणनीति ‘घेरेबंदी के जवाब में घेरेबंदी और तीव्रता के जवाब में तीव्रता’ के तहत गुरुवार सुबह सऊदी समर्थित लड़ाकों के ठिकानों पर नए हमले किए।

अदन में सऊदी समर्थित सरकार से जुड़े सूत्रों ने दावा किया है कि अंसारुल्लाह ने ताइज़ प्रांत के बंदरगाह शहर अल-मोखा में सऊदी अरब से संबद्ध बलों के ठिकानों पर कई मिसाइलें दागीं।

रिपोर्ट के अनुसार, यमनी सशस्त्र बलों ने इब प्रांत के जबल बादान क्षेत्र से अल-मोखा बंदरगाह की ओर कम से कम 14 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं।

दूसरी ओर, अंसारुल्लाह के आधिकारिक सूत्रों ने अभी तक इन हमलों के संबंध में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया या बयान जारी नहीं किया है।

यमन द्वारा सऊदी अरब की कथित घेरेबंदी के जवाब में ‘घेरेबंदी के जवाब में घेरेबंदी और तीव्रता के जवाब में तीव्रता’ की नीति अपनाए हुए एक महीने से अधिक समय बीत चुका है। इस दौरान सऊदी ठिकानों और यमन के भीतर सऊदी समर्थित लड़ाकों के ठिकानों पर हमलों का सिलसिला जारी रहने की खबरें सामने आती रही हैं।

पिछले सप्ताहों के दौरान भी सऊदी समर्थित लड़ाकों के कई महत्वपूर्ण ठिकानों को निशाना बनाए जाने की खबरें सामने आई हैं। इन हमलों में बड़ी संख्या में लड़ाकों के मारे जाने और सऊदी समर्थित सैन्य उपकरणों के नष्ट होने के दावे भी किए गए हैं।

Read 5 times