यमन के सादा प्रांत में संचार नेटवर्क पर सऊदी लड़ाकू विमानों के हमले

Rate this item
(0 votes)
यमन के सादा प्रांत में संचार नेटवर्क पर सऊदी लड़ाकू विमानों के हमले

सऊदी लड़ाकू विमानों ने यमन के सादा प्रांत पर हमलों के नए दौर में वहां के संचार नेटवर्क को निशाना बनाया है।

समाचार एजेंसी सबा के हवाले से मिली रिपोर्ट के मुताबिक, सऊदी लड़ाकू विमानों ने कुछ देर पहले यमन के कई इलाकों पर दोबारा हमले किए। इन विमानों ने उत्तरी यमन के सादा प्रांत के दक्षिण-पश्चिम में स्थित मरान क्षेत्र पर बमबारी की।

इसके अलावा, सादा प्रांत के पश्चिम में सीमावर्ती घमर क्षेत्र के संचार नेटवर्क को भी सऊदी लड़ाकू विमानों ने निशाना बनाया हैं।

यमन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक दिन पहले घोषणा की थी कि पिछले 3 सितंबर से सऊदी हमलों के कारण अब तक 385 लोग मारे गए या घायल हुए हैं।

मंत्रालय ने यह भी बताया कि दक्षिण-पश्चिमी यमन के ताइज़ प्रांत के जबल हबशी जिले के क़हाफ क्षेत्र में एक बालिका विद्यालय और एक चिकित्सा केंद्र पर सऊदी हमले के परिणामस्वरूप 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 अन्य घायल हुए हैं।

Read 25 times