बहरैन में आयतुल्लाह शेख़ ईसा कासिम सहित कई शिया धर्मगुरुओं को उम्रकैद की सजा

Rate this item
(0 votes)
बहरैन में आयतुल्लाह शेख़ ईसा कासिम सहित कई शिया धर्मगुरुओं को उम्रकैद की सजा

बहरैन की एक अदालत ने आयतुल्लाह शेख ईसा कासिम और देश के कई शिया धर्मगुरुओं को उम्रकैद की सजा सुनाई है, जबकि चार अन्य धार्मिक हस्तियों को 15-15 साल की कैद की सजा दी गई है।

बहरैन की एक अदालत ने आयतुल्लाह शेख ईसा कासिम और देश के कई शिया धर्मगुरुओं को उम्रकैद की सजा सुनाई है, जबकि चार अन्य धार्मिक हस्तियों को 15-15 साल की कैद की सजा दी गई है।

बहरैन की अदालत ने आज एक मुकदमे की सुनवाई के बाद उसमें शामिल धर्मगुरुओं को कठोर सजाएं सुनाईं। बहरीन के धर्मगुरुओं के अनुसार, इस मामले में नामजद चार लोगों को छोड़कर बाकी सभी उलेमा को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है।

अदालत के इस फैसले के तहत शेख जाफ़री, शेख अली मुस्तरशिद, शेख अज़ीज़ ख़ज़रान और रादूद मेहदी सहवान को 15-15 साल कैद की सजा सुनाई गई है।

Read 34 times