इस्माइल हनीया की शहादत का बदला ज़रूर लेंगे

Rate this item
(0 votes)
इस्माइल हनीया की शहादत का बदला ज़रूर लेंगे

इस्लामी गणतंत्र ईरान के सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ के प्रमुख ने कहा है कि हम अपने मेहमान की शहादत का बदला ज़रूर लेंगे। ईरान और हमारी सेना बदला लेने के तरीके पर विचार कर रहे हैं, खून का बदला खून से लिया जाएगा।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक़ ईरानी सशस्त्र बलों के चीफ ऑफ स्टाफ मेजर जनरल मोहम्मद बाक़ेरी ने इस्लामी प्रतिरोधी आंदोलन हमास के राजनीतिक कार्यालय के प्रमुख इस्माइल हनीयह की शहादत पर ईरान की प्रतिक्रिया और बदले के बारे में कहा है कि बदला लेने के तरीके पर विचार किया जा रहा है खून का बदला खून से लिया जाएगा।

ईरानी सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ के प्रमुख ने शहीद इस्माइल हनिया के खून का बदला लेने पर जोर देते हुए कहा कि विभिन्न उपाय किए जाने चाहिए और ज़ायोनी शासन को निश्चित रूप से अपनी इस हरकत पर पछतावा होगा।

 

Read 359 times