मस्जिद ए अलअक्सा में यहूदियों को आधिकारिक रूप से इबादत की अनुमति / इज़रायली कदम पर मुस्लिम हलकों में चिंता

Rate this item
(0 votes)
मस्जिद ए अलअक्सा में यहूदियों को आधिकारिक रूप से इबादत की अनुमति / इज़रायली कदम पर मुस्लिम हलकों में चिंता

इजरायली सरकार ने मस्जिद अल-अक्सा में यहूदियों को आधिकारिक रूप से इबादत करने की अनुमति दे दी है।

इजरायल के राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री इतमार बेन-ग्वीर ने मस्जिद ए अल-अक्सा में यहूदियों को इबादत की अनुमति दिए जाने की पुष्टि करते हुए कहा है कि यह फैसला लागू कर दिया गया है।

रिपोर्ट के अनुसार, नेतन्याहू सरकार ने मस्जिद ए अल-अक्सा में यहूदियों को इबादत की अनुमति देने के फैसले को प्रारंभिक प्रयोग बताया है।

पहली बार यहूदियों को मस्जिद ए अल-अक्सा परिसर में प्रार्थना की किताबें ले जाने की भी अनुमति दी गई है। इजरायली सरकार के इस फैसले के तुरंत बाद यहूदियों को मस्जिद अल-अक्सा में प्रार्थना की किताबों के साथ इबादत करते हुए भी देखा गया।

गौरतलब है कि इससे पहले मस्जिद ए अल-अक्सा में केवल मुसलमानों को इबादत की अनुमति थी, जबकि यहूदी मस्जिद ए अल-अक्सा की बाहरी दीवार, जिसे “दीवार-ए-गिरिया” (Western Wall) कहा जाता है, के सामने दुआ करते थे।

दूसरी ओर, मुस्लिम हलकों ने मस्जिद ए अल-अक्सा की ऐतिहासिक और कानूनी स्थिति को बदलने की इजरायली कोशिशों पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने इस कदम को मस्जिद अल-अक्सा की मौजूदा स्थिति और व्यवस्था में बदलाव की कोशिश करार दिया है।

Read 6 times