ईरानी सेना का बड़ा दावा:अमेरिकी ड्रोन मार गिराया

Rate this item
(0 votes)
ईरानी सेना का बड़ा दावा:अमेरिकी ड्रोन मार गिराया

 ईरान के महत्वपूर्ण द्वीप क़ेश्म पर दो मिसाइल हमले होने की शुरुआती खबरें सामने आई है मिसाइलें द्वीप पर आकर गिरी हैं। हालांकि, संभावित जान-माल के नुक़सान को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की गई है।

ईरान के महत्वपूर्ण द्वीप क़ेश्म पर दो मिसाइल हमले होने की शुरुआती खबरें सामने आई है मिसाइलें द्वीप पर आकर गिरी हैं। हालांकि, संभावित जान-माल के नुक़सान को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की गई है।

एक रिपोर्ट के अनुसार हमले के दौरान ईरान का एयर डिफेंस पूरी तरह अलर्ट मोड पर था  ईरानी सेना ने ज़मीन से हवा में मार करने वाली मिसाइल से तुरंत जवाबी कार्यवाई करते हुए करारा जवाब दिया और और अमेरिकी जेट को भागने पर मजबूर कर दिया।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि, मिसाइल हमलों के बाद ईरानी सेना ने द्वीप के ऊपर अमेरिका के मानवरहित जासूसी विमान MQ-9 को मार गिराने का दावा किया है। ईरान के सरकारी मीडिया ने भी सेना के इस दावे को प्रसारित किया है।

शुरुआती ख़बरों के अनुसार, क़ेश्म द्वीप पर दो मिसाइलें गिरने की सूचना सामने आई है, लेकिन ईरानी अधिकारियों की ओर से अभी तक हमले की प्रकृति, मिसाइलों के संभावित निशाने और उनसे हुए नुकसान का ब्योरा जारी नहीं किया गया है। इसी तरह यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मिसाइल हमलों में कोई हताहत हुआ है या नहीं।

क़ेश्म द्वीप फारस की खाड़ी में स्थित ईरान का सबसे बड़ा द्वीप है। अपनी भौगोलिक स्थिति के कारण यह क्षेत्र काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। होर्मुज़ जलडमरूमध्य के निकट स्थित होने की वजह से इसका समुद्री और रक्षा की दृष्टि से भी विशेष महत्व है।

दूसरी ओर, ईरानी सेना की ओर से अमेरिकी ड्रोन को मार गिराने का दावा भी सामने आया है। हालांकि, इस घटना और मिसाइल हमलों से जुड़ी विस्तृत जानकारी का इंतजार है। फिलहाल इन घटनाओं को लेकर ईरानी मीडिया की शुरुआती खबरें ही सामने आई हैं। संभावित नुकसान और घटनाओं की वास्तविक स्थिति की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।

Read 1 times