رضوی
इतिहास रचने वाली कर्बला की महिलाएं
बहुत से महापुरुष और वे लोग जिन्होंने इतिहास में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है, उनकी सफलता के पीछे दो प्रकार की महिलाओं का बलिदान और त्याग रहा है। पहला गुट उन मोमिन और बलिदानी माताओं का है जो इस प्रकार के बच्चों के पालन पोषण में सफल हुईं। दूसरा गुट उन महिलाओं का है जो अपने पति के कांधे से कांधा मिलाकर कठिन से कठिन घटनाओं के समक्ष डट गयीं। इस प्रकार से घटना के पीछे या विभिन्न मंचों पर परोक्ष रूप से महिलाओं की भूमिका की अनदेखी नहीं की जा सकती।
इस्लामी इतिहास की अद्वितीय और अनुदाहरणीय घटना जिसने इस्लामी समाज में मूल परिवर्तन उत्पन्न कर दिया, इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम का महा आन्दोलन और क्रांति है। इस पवित्र महा आन्दोलन में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले गुटों में से एक महिलाओं का गुट था। इस महा आन्दोलन में महिलाओं ने दर्शा दिया कि जब भी धर्म के समर्थन, न्याय और सत्य की स्थापना की चर्चा होगी तो वे पुरुषों के कंधे से कंधा मिलाकर अपनी ऐतिहासिक और प्रभावी भूमिका निभा सकती हैं।
इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के महा आन्दोलन में महिलाओं की उपस्थिति एक प्रकार से हज़रत हमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के आन्दोलन को परिपूर्णता तक पहुंचाने वाला महत्वपूर्ण कारक था और उन महिलाओं ने इस सिलसिले में अनोखी भूमिका निभाई थी। आशूर के दिन इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के महा आन्दोलन में यज़ीदी सेना के हज़ारों पथभ्रष्ट सैनिक कुछ गिने चुने सत्य प्रेमियों के मुक़ाबले पर आ गये। स्पष्ट सी बात है ऐसी परिस्थिति में वही व्यक्ति प्रतिरोध कर सकता है जो वीरता, साहस और ईमान के श्रेष्ठतम स्थान पर हो। हज़रत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के साथियों में कुछ ऐसे थे जो इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के मार्ग के सही और सच्चा होने में संदेह और शंका नहीं रखते थे और कोई भी चीज़ उनको सत्य की रक्षा में बाधित नहीं कर सकती थी किन्तु दूसरा गुट आरंभ में शंका ग्रस्त था। इन लोगों में ज़ुहैर इब्ने क़ैन थे। वे आरंभ में इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम की सहायता करने से दूर रहे किन्तु अपनी पत्नी दैलम बिन्ते अम्र के प्रेरित करने से इमाम हुसैन के मार्ग पर चल निकले।
ज़ुहैर इब्ने क़ैन के एक मित्र का कहना है कि हम सन 60 हिजरी क़मरी में हज करने मक्का गये। हज़रत इमाम हुसैन अलैहिस्लाम की ख़तरों भरी यात्रा की सूचना के दृष्टिगत, हमने इमाम हुसैन अलैहिस्लाम के कारवां से दूर ही रहने का प्रयास ताकि उनसे आमना सामना न हो जाए। जब हमारा कारवां एक पड़ाव पर पहुंचा तो इमाम हुसैन और उनके साथियों का कारवां भी वहां पहुंच गया। अभी हमने खाना खाना आरंभ ही किया था कि इमाम हुसैन अलैहिस्सला का दूत हमारे पास आया और सलाम करने के बाद उसने ज़ुहैर से कहा कि इमाम हुसैन ने तुम्हें याद किया है। यह बात सुनकर ज़ुहैर इतना आश्चर्य चकित हुए कि जो कुछ भी उनके हाथ में था ज़मीन पर गिर पड़ा। उसी आश्चर्य और मौन के वातावरण में अचानक ज़ुहैर की पत्नी की आवाज़ गूंजी, वाह-वाह क्या बात है?! पैग़म्बरे इस्लाम का नाती तुम्हें अपने पास बुला रहा है और तुम उनके पास नहीं जा रहे हो, तुम्हें क्या हो जाएगा यदि उनके पास गए और उनकी बात सुनी।
ज़ुहैर की पत्नी के शब्द ऐसी निष्ठा और दिल की गहराईयों से निकले थे कि इन्हीं एक-दो वाक्यों ने ज़ुहैर को अंदर से झंझोड़ दिया और उन्होंने इमाम हुसैन अलैहिस्लाम से भेंट की और उनके साथ हो गए।
यदि ज़ुहैर के भाग्य में ऐसी पत्नी न होती तो उन्हें ईश्वर के मार्ग में शहादत और इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के साथ रहने का गौरव प्राप्त न होता। ज़ुहैर की पत्नी ने विदाई के समय ज़ुहैर से इच्छा जताई कि वे प्रलय के दिन हज़रत इमाम हुसैन से उनकी सिफ़ारिश करेंगे।
करबला की वीर महिलाओं में से एक वहब की मां थीं। वे अपने इकलौते पुत्र वहब और अपनी बहू के साथ एक स्थान पर हमाम हुसैन के कारवां से मिलीं और उनके साथ हो गयीं। वहब की मां हज़रत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के आध्यात्मिक और मानसिक सदगुणों में ऐसा खो गयीं थीं कि उनकी सहायता के लिए उन्हें कुछ सुझाई नहीं दे रहा था। करबला में महा आन्दोलन के दिन वहब बार बार अपनी माता के उत्साह बढ़ाने और प्रेरित करने से रणक्षेत्र गये और साहस पूर्ण युद्ध किया और शहीद हो गये। उनकी माता उनके शव पर आईं और वहब के चेहरे से रक्त साफ़ करती जा रहीं थी और कह रही थीं कि धन्य है वह ईश्वर जिसने हुसैन इब्ने अली के साथ तुम्हारी शहादत से मुझे गौरान्वित कर दिया। अपने सुपुत्र की शहादत के पश्चात तंबू के स्तंभ की लकड़ी को लेकर वह शत्रु सैनिकों पर टूट पड़ीं और शहीद हो गईं। वह करबला की पहली शहीद महिला हैं।
अम्र बिन जुनादह की माता भी एक अन्य वीर और त्यागी महिला हैं जिन्होंने आशूर के दिन इतिहास में ऐसी शौर्य-गाथा रची जो कभी न भुलाई जाएगी। जब उनका पुत्र अम्र शहीद हो गया तो शत्रुओं ने उनके पुत्र के सिर को मां के पास भेजा, अम्र की माता ने जब अपने पुत्र के सिर को देखा तो उन्होंने सिर को रणक्षेत्र में फेंक दिया और कहा कि मैंने जो चीज़ ईश्वर के मार्ग में न्योछावर कर दी है उसे वापस नहीं लूंगी।
इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के महा आन्दोलन में उपस्थित वीर महिलाओं के व्यवहार और कथन से धर्म के लक्ष्यों की रक्षा में उनकी निष्ठा और महत्त्वकांक्षा के स्तर को समझा जा सकता है। इन महिलाओं ने जबकि वे अपने कांधों पर दुःखों के पहाड़ उठाए हुए थीं, पैग़म्बरे इस्लाम सलल्लाहो अलैह व आलेही वसल्लम के पवित्र नाती की सहायता की और सत्य की रक्षा की।
इन त्यागी और बलिदानी महिलाओं की मुखिया हज़रते ज़ैनब हैं। ऐसी महिला जिन्होंने हज़रत अली और हज़रत फ़ात्मा से प्रशिक्षण प्राप्त किया और ज्ञान के मोती चुने। करबला की घटना में हज़रते ज़ैनब की जिस महत्त्वपूर्ण भूमिका का उल्लेख किया जाता है वह वास्तव में उन विशेषताओं और परिपूर्णताओं का प्रकट होना है जिससे उन्होंने स्वयं को बाल्याकाल में ही सुसज्जित कर लिया था। हज़रते ज़ैनब मानसिक परिपूर्णता के उस चरण में पहुंच चुकी थीं कि करबला की घटना और तथा अपने प्रियजनों की शहादत को उन्होंने ईश्वरीय परीक्षा माना और भ्रष्ट यज़ीद के समक्ष जो उनको अपमानित करने का उद्देश्य रखता था, तेज़ आवाज़ में कहा कि यज़ीद मैंने करबला में सुंदरता के अतिरिक्त कुछ और नहीं देखा।
इस घटना में हज़रते ज़ैनब का धैर्य अद्वितीय है। ऐसे समय में कि केवल सुबह से दोपहर तक जिसके भाई, भतीजे और पुत्र शहीद हो चुके हों, वह करबला की साहसी महिला इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के पवित्र शरीर के पास खड़ी हुई। दृढ़ संकल्प और भावना से ओतप्रोत होकर कहती है कि हे ईश्वर पैग़म्बरे इस्लाम के परिजनों में से इस क़ुरबानी को स्वीकार कर। क्योंकि हज़रते ज़ैनब एक बड़ी ज़िम्मेदारी, महान दायित्व और उद्देश्य के बारे में सोच रही थीं। ऐसी ज़िम्मेदारी जो हज़रते इमाम हुसैन ने अपनी शहादत से पूर्व बारम्बार हज़रत ज़ैनब को सौंपा था। हज़रत इमाम हुसैने ने करबला में मौजूद महिलाओं से इच्छा व्यक्त की थी कि अपनी बुद्धि और युक्ति पर भावनाओं को वरीयता दें और अपने दायित्वों के विपरीत कोई कार्य न करें।
हज़रत इमाम हुसैन जब अपने परिजनों से विदा होकर रणक्षेत्र जा रहे थे तो उन्होंने कहा कि कठिन से कठिन परीक्षा के लिए तैयार रहो और यह जान लो कि ईश्वर तुम्हारा समर्थक और रक्षक है और तुम को शत्रुओं की उदंडता से मुक्ति देता है, तुम लोगों को भले अंत तक पहुंचाएगा और तुम्हारे शत्रुओं को विभिन्न प्रकार से प्रकोप में ग्रस्त करेगा। ईश्वर इन समस्त कठिनाइयों और मुसीबतों के बदले विभिन्न प्रकार के अनुकंपाएं देगा। शिकायत मत करना और ऐसी बातें ज़बान पर मत लाना जिससे तुम्हारी प्रतिष्ठा में कमी हो।
इस प्रकार से करबला के महा आन्दोलन का दूसरा भाग इमाम हुसैन और उनके साथियों की शहादत के बाद, इमाम हुसैन के संदेश को आगे बढ़ाने के महिलाओं के दायित्व के साथ आरंभ हुआ। इमाम हुसैन और उनके साथियों की शहादत के बाद आरंभिक क्षणों में ही लूट-खसोट मच गई और अगली सुबह दुःखी बच्चों और महिलाओं को बंदी बना लिया गया। जब शत्रुओं ने बंदी कारवां को करबला से कूफ़ा ले जाना चाहा तो उन्होंने महिलाओं को शहीदों के शवों के पास से गुज़ारा। यह दुःखी महिलाएं अपने परिजनों के शवों के पास पहुंची तो ऐसा दृश्य सामने आया जिसने कठोर से कठोर हृदय वाले व्यक्ति को भी प्रभावित कर दिया। इन प्रभावित कर देने वाले दृश्यों में से एक वह बात है जो जनाबे ज़ैनब ने अपने भाई के पवित्र शरीर से कही।
बंदियों की यात्रा के दौरान पैगम्बरे इस्लाम (स) के परिजनों में से प्रत्येक महिला ने उचित अवसरों पर भाषण दिया और लोगों वास्तविकता से अवगत कराया। जनाबे ज़ैनब के अतिरिक्त इमाम हुसैन की पुत्री हज़रत फ़ातेमा और इमाम हुसैन की दूसरी बहन उम्मे कुलसूम हर एक ने कूफ़े में ऐसा भाषण दिया कि कूफ़े के बाज़ार में हलचल मच गई और लोग दहाड़े मार कर रोने लगे। इतिहास में आया है कि कूफ़े की महिलाओं ने जब यह भाषण सुने तो उन्हें अपने सिरों पर मिट्टी डाली और अपने मुंह पर तमाचे मारे और ईश्वर से अपनी मृत्य की कामना की।
पैग़म्बरे इस्लाम के परिजनों की महिलाओं का प्रयास करबला की घटना के विवरण का उल्लेख करना था। यह विषय, जनता की भावना को भड़काने के अतिरिक्त करबला की घटना को फेर बदल से सुरक्षित रखने का कारण भी बना और इसने बनी उमैया से हर प्रकार की भ्रांति फैलाने का अवसर छीन लिया। वास्तव में महिलाओं ने अत्याचार से संघर्ष में उपयोगी शस्त्र के रूप में अपने बंदी काल का प्रयोग किया और भ्रष्ट और मिथ्याचार के चेहरे से नक़ाब उलट दी। इन महिलाओं ने इस्लामी जगत के तीन महत्त्वपूर्ण क्षेत्रों कूफ़ा, सीरिया और मदीने में लोगों को जागरूक बनाने का प्रयास किया। यद्यपि इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम का महा आन्दोलन अपनी सत्यता और सच्चाई के लिए ठोस और सुदृढ प्रमाण रखता था किन्तु महिलाओं ने इस घटना के भावनात्मक आयामों की गहराई से लोगों के मन को आकृष्ट करने के लिए एक अन्य क़दम उठाया। करबला की महिलाओं ने अपने सुदृढ़ और तर्क संगत भाषणों द्वारा लोगों का सत्य के मोर्चे की ओर मार्गदर्शन किया।
शहीद ए कर्बला में सवारा इब्ने अमीर अलमेहरानी की महान शहादत
आपका पूरा नाम सवार इब्ने मनगम जबिस इब्ने अबी अमीर इब्ने नैह्मल हमदानी है।आप हमदान के रहने वाले थे । आशूर के पहले दूसरी और दसवी के अन्दर किसी तारिख को कर्बला पहुचे थे आपके नाम के साथ लफ्ज़ “नेहमी”अपने दादा की तरफ इंतेसाब की वजह से लगा हुआ है बाज़ उलमा ने नेहमी को फहमी तहरीर फरमाया है।
कर्बला में आपकी महान कुर्बानी,आपका पूरा नाम सवार इब्ने मनगम जबिस इब्ने अबी अमीर इब्ने नैह्मल हमदानी है आप हमदान के रहने वाले थे।
आशूर के पहले दूसरी और दसवी के अन्दर किसी तारिख को कर्बला पहुचे थे आपके नाम के साथ लफ्ज़ “नेहमी”अपने दादा की तरफ इंतेसाब की वजह से लगा हुआ है बाज़ उलमा ने नेहमी को फहमी तहरीर फरमाया है लेकिन ये मेरे नज़दीक गलत है आप ने यौमे आशूर के पहले हमले में जामे शाहदत नौश फ़रमाया है।
आप के बारे में बाज़ किताबो में है की आप हमला-ऐ-अववल में ज़ख़्मी होकर गिरे तो सवार की कौम के लोगो ने उन्हें उठा लिया और इब्ने साद से इजाज़त के बाद छ: माह अपने पास रखा बिल आखिर आप ने शहादत पाई।
मोरक्को के 41 शहरों में गाज़ा के समर्थन में प्रदर्शन
मोरक्को के 41 शहरों में गाज़ा के समर्थन में 95 प्रदर्शन हुए, जिनमें हज़ारों लोगों ने भाग लिया।
हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार ,एक रिपोर्स के अनुसार, मोरक्को के एक गैरसरकारी संगठन सपोर्टिंग नेशंस इश्यूज़ ने एक बयान प्रकाशित किया जिसमें घोषणा की है की गाजा में ज़ायोनी शासन द्वारा किए गए अपराधों की निंदा करने के लिए मोरक्को के लोग लगातार 41वें सप्ताह सड़कों पर उतरे और विरोध प्रदर्शन किया है।
इस बयान के मुताबिक, शुक्रवार को उत्तर में अल नज़ुर, अलनजौर, मोरक्को के पूर्व में टैंजियर, मेकनेस और अहफिर शहर में फिलिस्तीन के समर्थन में प्रदर्शन देखा गया हैं।
प्रदर्शनकारियों ने फ़िलिस्तीनी झंडे लहराए और ज़ायोनी शासन के ख़िलाफ़ नारे लगाए और गाजा में युद्ध जारी रखने की निंदा की हैं।
मोरक्को के प्रदर्शनकारियों ने पहले देश की सरकार से इज़रायली सरकार के साथ संबंध तोड़ने का आह्वान किया हैं।
गौरतलब है कि पिछले साल 15 अक्टूबर से गाजा में इजरायली सेना के हमलों में 38,000 से ज्यादा फिलिस्तीनी शहीद हो चुके हैं और हज़ारों फिलिस्तीनी अभी भी लापता हैं और हजारों लोग मलबे में दबे हुए हैं।
तेलअवीव पर यमन का ड्रोन हमला
तेलअवीव में ज़ायोनी सरकार के केन्द्र में शुक्रवार को सुबह ड्रोन हमला किया गया जिसमें एक ज़ायोनी मारा गया और सात अन्य घायल हो गये।
इस हमले के बाद यमन की सशस्त्र सेना ने कहा है कि यह हमला यमनी सेना ने याफ़ा ड्रोन से अंजाम दिया है। याफ़ा अरबी और अतिग्रहण से पहले तेलअवीव का असली नाम है।
याफ़ा वह ड्रोन है जो राडार की पकड़ में नहीं आता है और इसे यमन ने बनाया है और वह आधुनिकतम सिस्टम को पार कर सकता है। इसी प्रकार यह ड्रोन लगभग दो हज़ार किलोमीटर तक उड़ सकता है।
ज़ायोनी संचार माध्यमों ने इस ड्रोन के पहलुओं को बड़ा बताया और कहा है कि यह ड्रोन समुद्र की तरफ़ से कम ऊंचाई पर तेलअवीव के निकट हुआ और प्रतिरक्षा के समस्त सिस्टमों को पार करके तेलअवीव पहुंचा।
इस हमले से ज़ायोनी सरकार के अधिकारी और उसके पश्चिमी घटक बहुत क्रोधित हुए हैं।
पार्सटुडे ने इस हमले पर कुछ पहलुओं से दृष्टि डाली है। यहां हम कुछ बिन्दुओं की ओर संकेत कर रहे हैं जिन पर ज़ायोनी सरकार और उसके समर्थकों को ध्यान देना चाहिये।
यमन के भयानक हमले जारी
यह यमन के अंसारुल्लाह और यमनियों की ओर से ज़ायोनी सरकार की तथाकथित राजधानी तेलअवीव पर पहला हमला
यमन की सशस्त्र सेना ने इससे पहले कहा था कि जब तक ज़ायोनी सरकार ग़ज़ा पट्टी पर अपने हमलों और इस क्षेत्र के लोगों की हत्या व नरसंहार को बंद नहीं करती और इसी प्रकार उनके ख़िलाफ़ मानवता प्रेमी कार्यवाहियों को बंद नहीं करती है तब तक वह न केवल अवैध अधिकृत फ़िलिस्तीन की ओर जाने वाले जहाज़ों पर हमलों को बंद नहीं करेगी बल्कि इस्राईल के अंदर भी हमले करेगी।
तेलअवीव पर यमन का ड्रोन हमला
इस संबंध में यमनी सेना के प्रवक्ता ने बल देकर कहा है कि हम ज़ायोनी दुश्मन के अंदर मोर्चे पर ध्यान केन्द्रित करेंगे और इस सरकार के केन्द्र को लक्ष्य बनायेंगे। हमारे पास अवैध अधिकृत फ़िलिस्तीन में लक्ष्य बनाने के बैंक मौजूद हैं कि उनमें से सैनिक और संवेदनशील लक्ष्य हैं। इसी प्रकार उन्होंने बल देकर कहा कि हम ग़ज़ा के संघर्षकर्ताओं और इस्लामी और अरब उम्मत का समर्थन जारी रखेंगे। जब तक जंग और ग़ज़ा में फ़िलिस्तीनी जनता का परिवेष्टन जारी रहेगा तब तक हमारे हमले भी जारी रहेंगे।
ज़ायोनी शासन द्वारा फ़िलिस्तीनियों के नरसंहार को रोकने के लिए सैन्य और कूटनीतिक प्रयासों पर एक नज़र
हमास के राजनीतिक कार्यालय के प्रमुख इस्माईल हनिया ने कहा है कि वार्ता बंद होने के बारे में जो कुछ कहा जा रहा है, वह ग़लत है और हमास प्रतिरोध द्वारा निर्धारित की गई शर्तों के साथ युद्ध रोकने के लिए प्रयास करता रहेगा।
लेबनान
इस्राईली मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक़, हिज़्बुल्लाह द्वारा फ़ायर किए गए दसियों रॉकेटों के कारण, सेटलर्स के लिए पिछली रात जहन्नुम की रात की तरह गुज़री है। मीडिया ने तीन चरणों में किए गए हिज़्बुल्लाह के हमलों में आने वाली तेज़ी पर आश्चर्य जताया है। पार्सटुडे की रिपोर्ट के मुताबिक़, मंगलवार की रात हिज़्बुल्लाह ने कम से कम 80 रॉकेट फ़ायर किए और नहारिया और मैरून जैसे इलाक़ों को निशाना बनाया।
बुधवार को हिज़्बुल्लाह प्रमुख सैयद हसन नसरुल्लाह ने इमाम हुसैन की शहादत की याद में आयोजित एक मजलिस को संबोधित करते हुए युद्ध का दायरा फैलाने के लेकर ज़ायोनियों को चेतावनी देते हुए कहा थाः ज़ायोनी दुश्मन से हम कहते हैं कि अगर तुम्हारे टैंक लेबनान और दक्षिणी इलाक़े में घुसे तो तुम्हारा फिर कोई टैंक बाक़ी नहीं बचेगा।
हिज़्बुल्लाह महासचिव ने कहाः जब तक ज़ायोनी शासन आम नागरिकों को निशाना बनाता रहेगा, प्रतिरोध ज़ायोनियों को निशाना बनाकर रॉकेट फ़ायर करता रहेगा।
अल-जज़ीरा की रिपोर्ट के मुताबिक़, लेबनान के विदेश मंत्री अब्दुललाह बू हबीब ने एक बार फिर युद्ध का विरोध करते हुए क्षेत्र को बड़े धमाके की ओर ले जाने के लिए चेतावनी दी और पूर्ण रूप से युद्ध विराम पर बल दिया।
यमन
यमनी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक़, अमरीका और ब्रिटिश लड़ाकू विमानों ने अल-हुसैदा एयरपोर्ट पर बमबारी की है।
रेड सी में जहाज़रानी की सुरक्षा के बहाने अमरीका और ब्रिटेन अब तक कई बार यमनी सेना और अंसारुल्लाह के ठिकानों को निशाना बना चुके हैं।
फ़िलिस्तीन
फ़िलिस्तीनी मीडिया ने गुरुवार को रिपोर्ट दी कि ग़ज़ा के केंद्र में अल-ज़वैदा और अल-नुसैरत शिविर पर ज़ायोनी सेना ने भीषण हमले किए हैं, जिसमें कम से कम 7 फ़िलिस्तीनी शहीद हो गए और कई अन्य घायल हो गए।
फ़िलिस्तीनी समाचार एजेंसी समा की रिपोर्ट के मुताबिक़, ग़ज़ा पट्टी में 72 दिन पहले ज़ायोनी सेना द्वारा रफ़ाह क्रॉसिंग पर क़ब्ज़ा कर लेने के बाद से युद्ध में घायल होने वाले 292 फ़िलिस्तीनी शहीद हो चुके हैं, क्योंकि उन्हें इलाज के लिए विदेश जाने से रोक दिया गया था।
दूसरी ओर, अमरीकी सेना का दावा है कि 230 मिलियन डॉलर के बजट से ग़ज़ा के तट पर बनने वाली जेट्टी के निर्माण को रोक दिया गया है।
रॉयटर्स के मुताबिक, यूएस सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के डिप्टी डायरेक्टर ब्रैड कूपर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहाः डॉक का मिशन पूरा हो गया है, इसलिए अब डॉक का इस्तेमाल करने की कोई ज़रूरत नहीं है।
इस बीच, फ़िलिस्तीनी इस्लामी प्रतिरोध आंदोलन (हमास) ने बुधवार रात एक बयान में एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय समुदाय से ज़ायोनी शासन के अपराधों के ख़िलाफ़ अपनी चुप्पी तोड़ने और अत्याचारी ज़ायोनी शासन को रोकने का आहवान किया है।
7 अक्टूबर, 2023 के बाद से ज़ायोनी सेना ग़ज़ा पट्टी में अब तक 38 हज़ार 794 लोगों का नरसंहार कर चुकी है, जिसमें अधिकांश संख्या बच्चों और महिलाओं की है।
ज़ायोनी शासन
तस्नीम न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक़, इस्राईली अख़बार मारियो ने एक सर्वेक्षण कराया है, जिसके परिणामों के मुताबिक़, ज़ायोनी प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतनयाहू का विरोध अपने चरम पर है।
दूसरी ओर, ज़ायोनी जासूसी एजेंसी मोसाद के प्रमुख डेविड बार्निया ने बुधवार रात कहाः नेतनयाहू की नई शर्तों पर ज़ोर देने से हमास के साथ बातचीत का समझौता विफल हो जाएगा। बार्निया ने जल्द से जल्द प्रतिरोध आंदोलन के साथ क़ैदियों की आदान-प्रदान की मांग की।
इराक़
इराक़ के इस्लामी प्रतिरोध ने फ़िलिस्तीन के क़ब्ज़े वाले क्षेत्र के दक्षिण में स्थित बंदरगाह पर हमले के बारे में एक बयान में कहा है कि यह ड्रोन हमला, फ़िलिस्तीनी राष्ट्र की मदद के लिए और ज़ायोनी अपराधों के जवाब में किया गया है।
गाज़ा में शहीदों की संख्या 39 हज़ार तक पहुंच गई
गाज़ा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने घोषणा की है कि इज़रायली सेना ने पिछले कुछ घंटों में गाज़ा में नए हमले किए हैं जिसके बाद शहीदों की संख्या 38,900 से अधिक हो गई है।
एक रिपोर्ट के मुताबिक,गाज़ा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने घोषणा की है कि इज़रायली सेना ने पिछले कुछ घंटों में गाज़ा में नए हमले किए हैं जिसके बाद शहीदों की संख्या 38,900 से अधिक हो गई है।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने आज दोपहर शनिवार घोषणा कि है की इजरायली सेना ने पिछले 24 घंटों में गाजा पट्टी में 4 और सामूहिक हत्याएं कीं है जिसके परिणामस्वरूप 37 फिलिस्तीनी शहीद और 54 घायल हो गए हैं।
इस बयान के मुताबिक, युद्ध शुरू होने के बाद से फिलिस्तीनी शहीदों की संख्या 38 हजार 919 और घायलों की संख्या 89 हज़ार 622 तक पहुंच गई है।
गाज़ा स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बार फिर बताया कि मलबे के नीचे अभी भी बड़ी संख्या में फिलिस्तीनी शहीद और दबे हुए हैं।
गाज़ा में 9 महीने से ज्यादा समय से भयानक युद्ध जारी है इजरायली सरकार की सेना ने गाजा पट्टी के विभिन्न इलाकों पर बड़े पैमाने पर हमले और बमबारी की है इस हमले ने चिकित्सा सुविधाओं सहित कई महत्वपूर्ण सुविधाओं को नष्ट कर दिया हैं।
कर्बला के असीरों की याद में निकल गया लूटा हुआ काफिला
13 मोहरम को कर्बला के असीरों की याद में निकल गया जुलूस इससे पूर्व मजलिस को डॉ कमर अब्बास ने खिताब करते हुए बताया कि किस तरह से दस मोहरम को कर्बला में हज़रत इमाम हुसैन व उनके साथियों की शहादत के बाद पूरे परिवार को यजीदीयों ने कैदी बनाकर कर्बला से क़ूफा लाया और अहले हरम पर क्या-क्या ज़ुल्म हुए।
जौनपुर/नगर के बाजार भुआ स्थित इमामबाड़ा शेख हशमत अली में गुरुवार की रात्रि लुटे हुए काफिले का 11वी मोहर्रम का जुलूस निकाला गया जो अपने कदीम रास्ते से होता हुआ पुनः उसी इमामबाड़े में जाकर समाप्त हुआ।
इससे पूर्व मजलिस को डॉ कमर अब्बास ने खेताब करते हुए बताया कि किस तरह से दस मोहरम को कर्बला में हजरत इमाम हुसैन वह उनके साथियों की शहादत के बाद पूरे परिवार को यजीदी फौजियों ने कैदी बनाकर कर्बला से ऊँट पर बैठकर कूफ़े की गलियों से होते हुए मक्का मदीना लाया गया था।
इस दौरान उन पर जुल्म इतने ढाए गए थे कि रास्ते में कई लोगों को शहादत हो गई थी ।आज हम सब लोग उन्ही की याद में यह लूटा हुआ काफिले का जुलूस निकाल रहे हैं।
जुलूस में बेलाल हसनैन व मौलाना बाक़र मेहंदी ने भी तकरीर की जुलूस जब जेडी के आवास के पास पहुंचा तो वहां मौलाना हसन अकबर ने तकरीर किया जिसके बाद जनाबे सकीना की तुरबत से अलम को मिलाया गया। जुलूस में शहर की सभी अंजुमन ए नोहा मातम करती रही।
इस साल कर्बला में आशूरा के मौके पर 6 मिलियन ज़ायरीन उपस्थित हुए
कर्बला की प्रांतीय परिषद ने गुरुवार को घोषणा कि है इराक़ में आशूरा के मौके पर इस साल कर्बला में तकरीबन 6 मिलियन ज़ाएरीन उपस्थित हुए।
अलआलम के अनुसार, कर्बला की प्रांतीय परिषद ने गुरुवार को घोषणा की कि इराक़ और अन्य देशों के लगभग 6 मिलियन तीर्थयात्रियों ने आशूरा हुसैनी समारोह में भाग लिया।
इस परिषद की मीडिया इकाई ने कहा कि इस साल के आशूरा समारोह और कर्बला में वैरिज शोक के लिए तीर्थयात्रियों की संख्या लगभग 6 मिलियन लोगों तक पहुंच गई।
इससे पहले, सेवा, सुरक्षा और स्वास्थ्य संस्थानों ने आशूरा समारोह और तवेरिज शोक के लिए विशेष योजना की सफलता की घोषणा की हैं।
इराकी मीडिया और संचार संगठन ने घोषणा की कि 725 पत्रकारों और 84 उपग्रह चैनलों ने आशूरा तीर्थयात्रा को कवर किया हैं।
इराक़ के बिजली मंत्रालय ने एक बयान में आशूरा समारोह की विशेष योजना और कर्बला शहर में 24 घंटे बिजली आपूर्ति को सफल बताया हैं।
नजफ़ अशरफ़ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे ने यह भी घोषणा की कि उसने मुहर्रम की पहली से नौवीं तारीख तक 71 हजार से अधिक तीर्थयात्रियों की मेज़बानी की हैं।
आयतुल्लाहिल उज़्मा सैयद अली सिस्तानी ने ओमान में होने वाले आतंकी हमले की सख्त शब्दों में निंदा की
शिया मरजय तकलीद हज़रत आयतुल्लाहिल उज़्मा सय्यद अली सिस्तानी ने ओमान में होने वाले आतंकी हमले की सख्त शब्दों में निंदा की हैं।
इराक के शिया मरजय तकलीद हज़रत आयतुल्लाहिल उज़्मा सय्यद अली सिस्तानी ने ओमान में अलवादी अलकबीर की मस्जिद में आतंकवादी हमले में आज़ादारों की शहादत पर अपनी संवेदना व्यक्त की है।
उन्होंने इस आतंकवादी घटना की निंदा करते हुए शहीदों के परिवारों और विश्वासियों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने और ओमान की शांति, सुरक्षा और स्थिरता के लिए दुआ की हैं।
गौरतलब है कि एक दिन पहले आतंकी समूह आईएसआईएस ने ओमान की अलवादी अलकबीर मस्जिद में अज़ादारो पर होने वाले हमले की जिम्मेदारी ली जिसमें 6 मातमदार शहीद हो गए थे और 25 से ज़्यादा घायल हो गए थे।
आतंकी गिरोह आईएसआईएस ने एक वीडियो और बयान प्रकाशित कर हमले की जिम्मेदारी ली हैं।
इमाम सज्जाद (अ) ने 'जिहाद तबीन' के माध्यम से बनी उमय्या को अपमानित किया
इमाम रज़ा (अ) के हरम के खतीब ने कहा: हज़रत इमाम सज्जाद (अ) ने उमय्या सरकार के खिलाफ जिहाद के माध्यम से बनी उमय्या को अपमानित किया।
हुज्जतुल-इस्लाम वल-मुस्लेमीन मुहम्मद हुसैन रजाई खोरासानी ने इमाम रज़ा (अ) की दरगाह में इमाम सज्जाद (अ) के शहादत दिवस पर आयोजित एक मजलिस को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा: कर्बला की घटना की योजना बनी उम्याय ने बनाई थी, वे इस्लाम का नामोनिशान नहीं रहने देंगे, यही कारण था कि उन्होंने खय्याम हुसैनी में आग लगा दी।
उन्होंने आगे कहा: इमाम ज़ैन अल-अबिदीन (अ) आशूरा के दिन बीमार थे, इसलिए हज़रत इमाम हुसैन (अ) की शहादत के बाद, जब बंदियों का कारवां रवाना हुआ, तो इमाम के खिलाफ जिहाद रद्द कर दिया गया इमाम ज़ैन अल-अबिदीन (अ) ने इसकी शुरुआत की, आपने लोगों को बताया कि कैसे उमय्यद इस्लाम को मिटा देना चाहते थे और कैसे इमाम हुसैन (अ) को बेरहमी से मार डाला गया था।
खतीब हरम इमाम रज़ा ने कहा: जब इमाम सज्जाद (अ) इस यात्रा के दौरान कैद थे, तो उन्होंने अपने उपदेशों से यज़ीद और यज़ीदियों को हिला दिया।
उन्होंने आगे कहा: इमाम सज्जाद (अ) को वाक्पटुता का उपहार अमीरुल मोमिनीन (अ) से विरासत में मिला था, यज़ीद के दरबाह के लोग, जो सुनने के बाद मानते थे कि इमाम हुसैन (अ) बनी उम्याय के प्रचार के कारण खवारिज से थे। इमाम के उपदेश से, इमाम यज़ीद के प्रति क्रोधित हो गए और उसका विरोध करने लगे, यहाँ तक कि यज़ीद को अपना दरबार छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा।
खतीब हरम इमाम रज़ा (अ) ने कहा: हज़रत इमाम सज्जाद (अ) ने उमय्या सरकार के खिलाफ जिहाद के माध्यम से उमय्यदों को अपमानित किया।













