विश्व बैंक का अनुमान, ईरान की आर्थिक वृद्धि की दर 5 प्रतिशत रहेगी

Rate this item
(0 votes)
विश्व बैंक का अनुमान, ईरान की आर्थिक वृद्धि की दर 5 प्रतिशत रहेगी

विश्व बैंक द्वारा 2024-2025 में ईरान की आर्थिक वृद्धि का अंदाज़ा 5 प्रतिशत घोषित किया गया था।

तेहरान के खिलाफ वाशिंगटन के अन्यायपूर्ण प्रतिबंधों के बीच विश्व बैंक द्वारा ईरान की अर्थव्यवस्था की वृद्धि का अनुमान लगाया गया है।

विश्व बैंक की भविष्यवाणियों में 2024-2025 में ईरान की आर्थिक वृद्धि पांच फीसदी की दर से बढ़ने का एलान किया गया है जो 2022 के 8.3 फ़ीसदी की दर से थी।

अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष ने हाल ही में अपने आंकड़े में हालिया वर्षों में ईरान की आर्थिक वृद्धि का एलान किया है।

अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले तीन वर्षों में ईरान की वार्षिक आर्थिक वृद्धि 8.3 प्रतिशत थी जो पिछले आठ वर्षों में यानी 2013 से 2021 के अंत तक आर्थिक वृद्धि का 2.5 गुना है।

Read 29 times