लेबनान के रक्षा के लिए प्रतिरोध ज़रूरी। हिज़्बुल्लाह

Rate this item
(0 votes)
लेबनान के रक्षा के लिए प्रतिरोध ज़रूरी। हिज़्बुल्लाह

लेबनान की संसद में वफादारी ब्लॉक के एक सदस्य ने कहा कि वास्तविक संप्रभुता के बिना स्वतंत्रता का कोई अर्थ नहीं है, प्रतिरोध कभी अपने हथियार नहीं छोड़ेगा।

लेबनान की संसद में प्रतिरोध से जुड़े वफादारी ब्लॉक के सदस्य इहाब हमादे ने कहा कि प्रतिरोध सभी लेबनानियों की रक्षा करता है न कि किसी एक संप्रदाय या क्षेत्र की, और जो भी इसके विपरीत सोचता है वह गलत है।

उन्होंने कहा,प्रतिरोध पूरे लेबनान और सभी लेबनानियों की बिना उनकी पहचान और संप्रदाय के रक्षा करता है।

हमादे ने कहा कि शहीद देश की मज़बूती के स्तंभ हैं। उनकी याद को ज़िंदा रखना, अपनी पहचान और स्थिरता को ताज़ा करना  है। वे हमारे भविष्य की रक्षा करते हैं, और उन्हें याद रखना वास्तव में खुद को और अपने मूल्यों को ज़िंदा रखना है।

उन्होंने कहा कि हम स्वतंत्रता का जश्न मना रहे हैं, जबकि हमारी ज़मीन पर ज़ायोनी दुश्मन का कब्ज़ा है, हमारे आकाश पर दुश्मन के लगातार हमले हो रहे हैं। इसके बावजूद कुछ लोग संप्रभुता और स्वतंत्रता की बात करते हैं। जब कुछ समूहों के फैसले हमारे दुश्मन से जुड़े हों, तो ऐसी स्वतंत्रता का क्या अर्थ है?

हमादे ने कहा कि लेबनान को खतरों का सामना करने के लिए एकजुट राष्ट्रीय रुख अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस खतरे का हम सामना कर रहे हैं वह सिर्फ शिया समुदाय के खिलाफ नहीं, बल्कि पूरे लेबनान के अस्तित्व के खिलाफ है।

प्रतिरोध का विकल्प दृढ़ है और प्रतिरोध का हथियार राष्ट्रीय रक्षा की लक्ष्मण रेखा है, जिसे कमज़ोर नहीं किया जा सकता। हमादे ने कहा कि हम कभी अपने हथियार नहीं डालेंगे, हम दुश्मन से लड़ेंगे और जीतेंगे

नान की संसद में वफादारी ब्लॉक के एक सदस्य ने कहा कि वास्तविक संप्रभुता के बिना स्वतंत्रता का कोई अर्थ नहीं है, प्रतिरोध कभी अपने हथियार नहीं छोड़ेगा।

Read 4 times