लीबिया के निकट 400 यात्रियों के साथ डूबी नौका

Rate this item
(0 votes)
लीबिया के निकट 400 यात्रियों के साथ डूबी नौका

लीबिया के तट के पास एक नौका डूब गई है जिसमें 400 प्रवासी सवार थे। आशंका जताई जा रही है कि नौका में सवार अधिकतर यात्री मारे गए है।

इस नौका में सवार जीवित बचे कुछ लोगों ने आशंका जताई है कि अधिकतर यात्रियों की मौत हो गई है।  

बतया जाता है कि यह ग़ैर क़ानूनी प्रवासी थे जो यूरोप पहुंचने का प्रयास कर रहे थे। इससे पहले इटली के तटरक्षक ने कहा था कि उन्होंने डूब गयी नौका से 144 लोगों को बचा लिया है जबकि नौ शव बरामद किये गये हैं।

लीबिया से ग़ैर क़ानूनी रूप से यूरोप जाने वाले प्रवासियों के साथ इससे पहले भी इस प्रकार की घटनाएं हो चुकी हैं।

 

 

Read 1674 times