तालिबान शासन में महिलाओं की हालत दयनीय, संयुक्त राष्ट्र ने की वैश्विक कार्रवाई की अपील

Rate this item
(0 votes)
तालिबान शासन में महिलाओं की हालत दयनीय, संयुक्त राष्ट्र ने की वैश्विक कार्रवाई की अपील

अफ़ग़ानिस्तान की सत्ता में तालिबान की वापसी के साथ ही हालात सुधरने के बजाए दिन प्रतिदन और बिगड़ते जा रहे हैं। अफगानिस्तान में महिलाओं की स्थिति पर संयुक्त राष्ट्र ने चिंता जताते हुए कहा है कि दमन रोकने के लिए वैश्विक कार्रवाई की ज़रूरत है। संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में कई चिंताजनक आंकड़े पेश किए गए हैं। जिनके अनुसार, अफगानिस्तान में 11 लाख लड़कियां स्कूल नहीं जा रही हैं और एक लाख से ज्यादा महिलाएं यूनिवर्सिटी में पढ़ाई नहीं कर पा रही हैं।

संयुक्त राष्ट्र की संस्था यूएन वूमन ने अपनी एक नई रिपोर्ट में अफगानिस्तान में महिलाओं की स्थिति पर चिंता जाहिर की है। रिपोर्ट में यूएन वूमन संस्था ने अफगानिस्तान में महिलाओं का दमन रोकने के लिए वैश्विक कार्रवाई की मांग की है। रिपोर्ट में कहा गया है कि अफगानिस्तान में बीते कई दशकों में जो प्रगति हुई थी, उसे तालिबान के तीन वर्षों के शासन में ही मिटा दिया गया है।

 

Read 33 times