क़ुरआन समस्त संदेहों का जवाब देता है जवाद आमूलीः

Rate this item
(0 votes)
क़ुरआन समस्त संदेहों का जवाब देता है जवाद आमूलीः

पवित्र क़ुरआन के महान व्याख्याकार ने कहा है कि क़ुरआन ज्ञान व माअरत का कौसर है और उसने समस्त संदेहों का जवाब दिया है।

पवित्र क़ुरआन के महान व्याख्याकार आयतुल्लाहिल उज़्मा अब्दुल्लाह जवादी आमूली ने पवित्र क़ुरआन के महान स्थान की ओर संकेत करते हुए कहा कि पवित्र क़ुरआन पूरी तरह शिफ़ा है।

आयतुल्लाहिल उज़्मा जवादी आमूली ने कहा कि क़ुरआन और अहलेबैत कौसर हैं और वे सोते की तरह उबल रहे हैं और अपनी बरकतों से लोगों और समाजों को लाभांवित कर रहे हैं।

जवाद आमूली कहते हैं कि पवित्र क़ुरआन समस्त संदेहों का जवाब देता है चाहे उन संदेहों का संबंध ज्ञान से हो या अमल से। वह कहते हैं कि क़ुरआन और अहलेबैत अलै. के होने की वजह से मुसलमानों को अपनी क़द्र और पहचान को जानना व समझना चाहिये।

आयतुल्लाह सीस्तानी के प्रतिनिधि ने इराक़ के पवित्र नगर कर्बला में अहलेबैत के क़ुरआनी ज्ञानकोष की प्रशंसा की।

इराक़ के पवित्र नगर कर्बला में आयतुल्लाह सीस्तानी के प्रतिनिधि शैख़ अब्दुल मेहदी कर्बलाई ने अहलेबैत के क़ुरआनी ज्ञानकोष के लिखने की क़द्रदानी और प्रशंसा की। उन्होंने इस ज्ञानकोष को अद्वितीय उपलब्धि बताया और 14 वर्षों तक इसके लिखने में लगाये गये समय व प्रयास की सराहना की।

उल्लेखनीय है कि क़ुरआनी अहलेबैत ज्ञानकोष 60 खंडों पर आधारित है। उसमें पवित्र क़ुरआन की आयतों की तफ़सीर और अहलेबैत की हदीसों के आधार पर बहुत से ज्ञानों की व्याख्या की गयी है।

ईरान के क़ज़्वीन शहर में क़ुरआन का राष्ट्रीय फ़ेस्टिवल आरंभ

शुक्रवार की शाम को क़ज़्वीन शहर की मेज़बानी में पवित्र क़ुरआन की तिलावत का राष्ट्रीय फ़ेस्टिवल आरंभ हुआ और वह रविवार तक चलेगा।

अफ़ग़ानिस्तान के बल्ख़ और जौज़जान प्रांतों में इमाम महदी अलैहिस्सलाम के जन्म दिवस का जश्न मनाया गया।

अफ़ग़ानिस्तान के बल्ख़ प्रांत में इमाम ज़मान अलैहिस्सलाम के जन्म दिवस के संबंध में एक जश्न मनाया गया। इस जश्न का शीर्षक था" यह घर ज़हरा के महदी की प्रतीक्षा में है" इसी प्रकार अफ़ग़ानिस्तान के जौज़जान प्रांत के शबरग़ान शहर के धार्मिक मदरसे में इमाम महदी अलैहिस्सलाम के जन्म दिवस के संबंध में जश्न मनाया गया। इस जश्न का शीर्षक था" उम्मते वाहिदा दर अस्रे इंतेज़ार" अर्थात एक राष्ट्र व उम्मत प्रतीक्षा के काल में

ईरान के पवित्र नगर मशहद में क़ुरआन और अहलेबैत की अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी

क़ुरआन और इतरत नाम की 18वीं अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी रमज़ान का पवित्र महीना आरंभ होने के साथ इमाम रज़ा अलैहिस्सलाम के रौज़े में आयोजित होगी।

Read 7 times