रमज़ान से प्रभावित अमरीकी कंपनी, जारी की वीडियो क्लिप

Rate this item
(0 votes)
रमज़ान से प्रभावित अमरीकी कंपनी, जारी की वीडियो क्लिप

अमरीका में एक कंपनी ने पवित्र रमज़ान के दौरान मुसलमानों की परंपरा पर एक संक्षिप्त फिल्म बनाई है।

Piximotion नामक अमरीकी कंपनी ने यह छोटा सा वीडियो क्लिप तैयार किया है जिसमें दिखाया गया है कि रमज़ान के दौरान मुसलमान किस प्रकार से रोज़ा रखते हैं।  Press and Guid साइट के अनुसार मात्र 30 सैकेंड के इस क्लिप में रमज़ान के दौरान मुसलमानों में पाए जाने वाले डिस्पलिन को दिखाया गया है।  इसमे दिखाया गया है कि किस प्रकार से मुसलमान एक साथ बैठकर अनुशासन के साथ रोज़ा खोलते हैं।

यह वीडियो क्लिप, www.itsramadan.org पर  उपलब्ध है।  यह क्लिप इस वाक्य के साथ समाप्त होता है कि रमज़ान शुरू हो चुका है और आपको रमज़ान मुबारक हो।

उल्लेखनीय है कि Piximotion नामक अमरीकी कंपनी ने यह वीडिय क्लिप ऐसी स्थिति में बनाकर जारी की है कि जब पश्चिम में मुसलमान, इस्लामोफोबिया का शिकार हैं।  उन्हें बहुत स्थानों पर अपमान का सामना करना पड़ रहा है।

एक सर्वेक्षण से पता चलता है कि ग्यारह सितंबर की घटना के बाद से पश्चिम में इस्लाम के विरुद्ध दुष्प्रचारों में तेज़ी से वृद्धि देखने में आई है। 

 

Read 1138 times