
Super User
इस्लामाबाद किसी को भी अशांति फैलाने की अनुमति नहीं देगा
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने कहा है कि इस देश की सरकार विपक्षी पार्टियों को देश की स्थिति को असुरक्षित करने की अनुमति नहीं देगी।
समाचार एजेन्सी शिन हुआ की रिपोर्ट के अनुसार नवाज शरीफ ने इस्लामाबाद में राष्ट्रीय सुरक्षा कांफ्रेन्स में कहा कि पाकिस्तान किसी को देश की स्थिति को अशांत करने की अनुमति नहीं देगा जबकि सुरक्षा बल उत्तरी वज़िरिस्तान में आतंकवादियों से लड़ रहे हैं। उन्होंने विपक्षी पार्टियों से मांग की है कि वे अपनी ज़िम्मेदारियों का निर्वाह करें ताकि देश समस्याओं पर नियंत्रण प्राप्त कर सके।
शनिवार को इस्लामाबाद में होने वाली कांफ्रेन्स में समस्त पार्टियों के नेता शामिल थे जबकि तहरीके इंसाफ पार्टी के प्रमुख इमरान खां नवाज शरीफ से वार्ता के लिए तैयार नहीं हैं। तहरीके इंसाफ पार्टी ने घोषणा की है कि वर्ष २०१३ के संसदीय चुनावों में धांधली पर उसे आपत्ति है और १४ अगस्त को वह पाकिस्तान की स्वतंत्रता के अवसर पर बहुत बड़ा प्रदर्शन करेगी।
ग़ज़्ज़ा पर इस्राईल के ताज़ा हमले, पांच शहीद,31 घायल
ग़ज़्ज़ा पट्टी पर इस्राईल के हवाई और तोपख़ानों के ताज़ा हमलों में पांच अन्य फ़िलिस्तीनी शहीद और 31 अन्य घायल हो गये।
अल आलम टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिणी ग़ज़्ज़ा में पूर्वोत्तरी ख़ान यूनुस के क़रारा क्षेत्र में इस्राईल के हवाई हमले में एक फ़िलिस्तीनी शहीद और छह अन्य घायल हो गये। इसी प्रकार दक्षिणी ग़ज़्ज़ा के पूर्वी रफ़ह पास के मसबह क्षेत्र में भी होने वाले एक हवाई हमले में एक फ़िलिस्तीनी शहीद और चार अन्य घायल हो गये। उत्तरी ग़ज़्ज़ा में शैख़ रिज़वान नामक मोहल्ले में इस्राईली सेना के तोपख़ानों के हमले में एक फ़िलिस्तीनी बच्चा शहीद और 14 अन्य घायल हुए हैं।
इस रिपोर्ट के अनुसार ग़ज़्ज़ा पर इस्राईल के 32 दिनों से जारी ज़मीनी, हवाई और समुद्री हमलों में 1898 फ़िलिस्तीनी शहीद और 9826 घायल हो चुके हैं। शुक्रवार को संघर्ष विराम की समाप्ति के बाद ही इस्राईली युद्धक विमानों ने ग़ज़्ज़ा पर हमले आरंभ कर दिए थे। शुक्रवार को होने वाले हमलों में आवासीय क्षेत्रों, खेतों और सार्वजनिक संपत्ति को निशाना बनाया गया।
फ़िलिस्तीनियों की जवाबी कार्यवाही
ग़ज़्ज़ा पट्टी पर इस्राईल के निरंतर हमलों के उत्तर में फ़िलिस्तीनी प्रतिरोधकर्ता ज़बरदस्त जवाबी कार्यवाही कर रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार को इस्राईल के हवाई हमलों के उत्तर में फ़िलिस्तीनी प्रतिरोधकर्ताओं ने अवैध अतिग्रहित क्षेत्रों पर 35 मीज़ाइल फ़ायर किए जिनमें से कुछ को आयरन डोम रक्षा प्रणाली ने नष्ट कर दिये और वह ख़ाली क्षेत्रों में गिरे जबकि मीज़ाइल की चपेट में आने से दो इस्राईली घायल हुए जिनमें एक सैनिक भी शामिल है। इस्राईली सेना ने अपने सैनिक के घायल होने की पुष्टि करते हुए कहा कि फ़िलिस्तीनियों के मीज़ाइल की चपेट में आने से एक सैनिक घायल हुए जिसे हल्की चेटों आई हैं।
बान की मून का बयान
संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव बान की मून ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें संघर्ष विराम की समाप्ति को लेकर बहुत चिंता है। उन्होंने ग़ज़्ज़ा के आम नागरिकों पर इस्राईल के जारी निरंतर पाश्विक हमलों की अनदेखी करते हुए इस्राईल पर ताज़ा मीज़ाइल हमलों की निंदा करते हुए ढके छिपे ढंग से इस्राईल का समर्थन किया। फ़िलिस्तीनियों और इस्राइल के बीच 72 घंटे के संघर्ष विराम की समयसीमा शुक्रवार की सुबह ख़त्म हो गयी। यह ऐसी स्थिति में है कि मिस्र की राजधानी क़ाहिरा में स्थाई संघर्ष विराम के लिए फ़िलिस्तीनी और इस्राईली प्रतिनिधियों के मध्य वार्ता में कोई सहमति नहीं बन पायी। हमास के निरस्त्रीकरण के लिए अमरीका और तीन यूरोपीय देशों के प्रस्ताव पर फ़िलिस्तीनी प्रतिरोधकर्ता गुटों की ओर से कड़ी प्रतिक्रियाएं सामने आयी हैं।
हमास का आरोप
इस्लामी प्रतिरोध आंदोलन हमास के प्रवक्ता सामी अबू ज़ोहरी ने ज़ायोनी शासन पर समय बर्बाद करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि फ़िलिस्तीनियों की किसी भी मांग का इस्राईल ने उत्तर नहीं दिया है और इस वार्ता की विफलता और आने वाले समय में जो कुछ भी होगा उसका ज़िम्मेदार इस्राईल होगा। उधर फ़िलिस्तीनी वार्ताकार प्रतिनिधि मंडल के प्रमुख एज़ाम अहमद ने कहा है कि जब तक अंतिम समझौता नहीं हो जाता वे क़ाहिरा में रहेंगे।
हमास ने संघर्ष विराम को रद्द किया
हमास के प्रवक्ता सामी अबू ज़ोहरी ने बल दिया है कि प्रतिरोध, संघर्ष विराम को रद्द करता है जबकि वार्ता प्रक्रिया को जारी रखने का समर्थन करता है। उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि प्रतिरोधकर्ता गुट संघर्ष विराम को स्वीकार नहीं करते और वार्ता प्रक्रिया के जारी रहने पर बल देते हैं। उनका कहना था कि संघर्ष विराम के लिए प्रतिरोध की मुख्य शर्त, ग़ज़्ज़ा का पाश्विक परिवेष्टन समाप्त होना है। उनका कहना था कि ग़ज़्ज़ा के परिवेष्टन की समाप्ति के बाद ही किसी प्रकार का समझौता हो सकता है।
आइए फ़ारसी सीखें १०
मोहम्मद सिरदर्द के कारण डाक्टर रमज़ानी के पास गया। सुश्री रमज़ानी ने मोहम्मद से ख़ून की जांच कराने को कहा मोहम्मद ने ख़ून की जांच कराई और रिपोर्ट लेकर आज डाक्टर रमज़ानी के क्लीनिक पहुंचा है। वह क्लीनिक में अपनी बारी की प्रतीक्षा कर रहा है। आज भीड़ कम है और कुछ ही रोगी सुश्री रमज़ानी के क्लीनिक में आए हैं। डाक्टर की सेक्रेट्री मोहम्मद की बारी आने पर उसे भीतर डाक्टर के कमरे में भेजती है। मोहम्मद डाक्टर रमज़ानी से बात करता है।
आपका स्वागत है। خوش آمدید
पधारिए! بفرمایید
परसों (बीता हुआ) پریروز
के लिए به خاطر براي -
सिर दर्द سر درد
मैं आपकी सेवा में पहुंचा। خدمت شما رسیدم
अभी الان
ख़ून की जांच آزمایش خون
मैं लाया من آوردم
मुझे याद है। یادم هست
अच्छा بهتر - خوب
हो गया है। شده است
मैं ठीक हो गया। من خوب شدم
किंतु ولی
टेबलेट قرص
सीरप या शरबत مايع يا شربت
अभी هنوز
मैं खाता हूं। या मैं खाउंगा من می خورم يا من مي آيم
उत्तर جواب
परीक्षण, जांच آزمایش
दीजिए بدهید
देखूं! ببینم
आपका आभारी हूं। متشکرم
कठिनाई, समस्या مشکل
विशेष خاص
सामान्य عادی
रक्त की वसा چربی خون
ईश्वर का शुक्र है। خدا را شکر
मेरे पास नहीं है। من ندارم
थोड़ा सा کمی
चिंतित نگران
मैं था من بودم
क्यों چرا
आप हो गए شما شدید
आप हैं شما هستید
युवा جوان
ठीक-ठाक سرحال
खाना- غذا خوردن
दवा دارو- دوا
दवाएं داروها
मैं जारी रखूंगा। من ادامه می دهم
मैं जारी रखूं? من ادامه بدهم؟
खाइए! ميل كنيد
परसों (आने वाला ) پس فردا
यदि اگر
आपके पास नहीं था। شما نداشتید
काट दीजिए! छोड़ दीजिए! قطع کنید
कृपया لطفا
मोहम्मद डाक्टर के कमरे में जाता है। ख़ून की जांच की रिपोर्ट उसके हाथ में है। वह डाक्टर रमज़ानी को सलाम करता है और फिर बातचीत आरंभ हो जाता है।
मोहम्मद : सलाम अलैकुम डाक्टर सहेबा محمد: سلام عليكم خانم دکتر
चिकित्सिका: अलैकुम सलाम, आपका स्वागत है, पधारिए! कैसे हैं आप?
دکتر: عليكم سلام. خوش آمدید. بفرمایید . حالتان چه طور است؟
मोहम्मद : डाक्टर साहेबा मैं सिर दर्द के कारण कल आपकि सेवा में आया था।
अब ख़ून की जांच की रिपोर्ट लाया हूं।
محمد: خانم دکتر، من پریروز به خاطر سردرد خدمت شما رسیدم و الان جواب آزمایش خون را آوردم
चिकित्सिका : हां ठीका मुझे याद है। क्या आपका सिर दर्द ठीक हो गया?
دکتر: بله. یادم هست. سردردتان خوب شده است؟
मोहम्मद: हां , अब ठीक हूं किंतु टेबलेट खा रहा हूं और सीरप पी रहा हूं।
محمد: بله . بهتر شدم ولی قرص و شربت را هنوز می خورم.
चिकित्सिका : कृपया जांच रिपोर्ट दीजिए, मैं देखूं!
دکتر: لطفا" جواب آزمایشتان را بدهید ببینم
मोहम्मद : लीजिए! डाक्टर साहेबा
محمد: بفرمایید خانم دکتر
चिकित्सिका: शुक्रिया, कोई विशेष समस्या नहीं है। रक्त वसा भी सामान्य है।
خانم دکتر: متشکرم... مشکل خاصی نیست. چربی خونتان عادی است
मोहम्मद: ईश्वर का शुक्र है कि रक्त वसा की समस्या नहीं है। थोड़ा चिंतित हो गया था।
محمد: خدا را شکر که چربی خون ندارم. کمی نگران بودم
चिकित्सिका: क्यों चिंतित थे? आप अभी जवान और ठीकठाक हैं।
دکتر: چرا نگران شدید؟ شما جوان و سرحالید.
मोहम्मद: डाक्टर साहेबा! दवाएं खाना जारी रखूं?
محمد: خانم دکتر، خوردن داروها را ادامه بدهم؟
चिकित्सिका: हां, परसों तक दवाएं खाएं! यदि सिर दर्द न रहे तो दवाएं खाना बंद कर दें!
دکتر : بله. تا پس فردا داروها را بخورید. اگر سردرد نداشتید، خوردن دارو را قطع کنید
मोहम्मद: शुक्रिया डाक्टर साहेबा!
محمد: متشکرم خانم دکتر
अभ्यास
محمد: سلام خانم دکتر دکتر: سلام. خوش آمدید. بفرمایید. حالتان چه طور است؟ محمد: خانم دکتر. من پریروز به خاطر سردرد خدمت شما رسیدم و الان جواب آزمایش خون را آوردم
دکتر: بله . یادم هست. سردردتان بهتر شده است ؟
محمد: بله. بهتر شدم . ولی قرص و شربت را هنوز می خورم دکتر: لطفا" جواب ازمایشتان را بدهید ببینم
محمد: بفرمایید خانم دکتر
خانم دکتر: متشکرم ...مشکل خاصی نیست. چربی خونتان عادی است محمد: خدا را شکر که چربی خون ندارم. کمی نگران بودم دکتر: چرا نگران شدید؟ شما جوان و سرحالید محمد: خانم دکتر، خوردن داروها را ادامه بدهم؟ دکتر : بله. تا پس فردا داروها را بخورید. اگر سردرد نداشتید، خوردن دارو را قطع کنید محمد: متشکرم خانم دکتر
मोहम्मद के लिए डाक्टर ने कोई दवा नहीं लिखी। मोहम्मद क्लीनिक से बाहर आ जाता है। वो प्रसन्न है कि ख़ून का चेक अप हो गया और पता चल गया कि उसे कोई बीमारी नहीं है। दवाएं खाने से उसका सिर दर्द भी ठीक हो गया। अब वो निश्चित होकर अपनी पढ़ाई कर सकता है क्योंकि उसकी परीक्षाए निकट हैं अत: उसे कम समय का अधिक से अधिक प्रयोग करना है। वो वापसी में रास्ते से रोटी और फल ख़रीदता है। हमें भी ख़ुशी है कि मोहम्मद स्कस्थ है।
इस्राईली आक्रमण में राष्ट्र संघ के कर्मचारी भी मरे
संयुक्त राष्ट्रसंघ ने घोषणा की है कि ग़ज़्ज़ा पर इस्राईल के आक्रमण में उसके 9 कर्मी मारे गए हैं।
फ़िलिस्तीनी शर्णार्थियों के लिए काम करने वाली संयुक्त राष्ट्रसंघ की एजेन्सी UNRWA ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि पिछले छह वर्षों के दौरान ग़ज़्ज़ा पर यह तीसरी बार विध्वंसकारी आक्रमण है जिसमें आम लोगों के साथ ही संयुक्त राष्ट्र के कर्मचारियों भी लक्ष्य बने हैं। संस्था के अधिकारी राबर्ट टर्नर ने कहा है कि स्टाफ के सदस्यों को खो देना एसी त्रासदी है जिसे कभी भी भुलाया नहीं जा सकता। हम आरंभ से ही युद्धरत समस्त पक्षों से लगातार कह रहे हैं कि सैन्य लक्ष्यों पर आक्रमण के समय पूर्ण रूप से निष्पक्षता का ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि हमने अपने संस्थान के बारे में पहले से इस्राईल को सूचित कर दिया था और उसके पास इसकी जानकारी है। अब पता नहीं इसके बावजूद राष्ट्रसंघ के संस्थान पर आक्रमण की घटनाएं क्यों दोहराई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि यह बात मेरी समझ में नहीं आ रही है।
ज्ञात रहे कि रविवार को इस्राईल की सेना ने रफ़ह में संयुक्त राष्ट्रसंघ द्वारा संचालित एक स्कूल पर आक्रमण किया था जिसमें 10 फ़िलिस्तीनी शहीद और दसियों अन्य घायल हो गए।
राष्ट्र संघ इस्राईल के अपराध में भागीदार
फिलिस्तीन के इस्लामी प्रतिरोध संगठन हमास के प्रवक्ता सामी अबू ज़ोहरी ने कहा है कि गज्जा पट्टी के दक्षिण में स्थित रफह में आनरवा के स्कूल पर इस्राईल के आक्रमण पर संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव की चुप्पी इस बात की सूचक है कि राष्ट्रसंघ गज्जा पट्टी के निर्दोष लोगों के विरुद्ध इस्राईल के अपराध में पूरी तरह भागीदार है।
रविवार को जायोनी सैनिकों ने रफह के पूर्व में आनरवा के एक स्कूल पर आक्रमण किया था जिसमें कम से कम १० फिलिस्तीनी शहीद और कई घायल हो गये। हज़ारों रफह वासी इस्राईली हमलों से अपनी जाने बचाने के लिए इस स्कूल में शरण लिये हुए थे।
इसी मध्य फिलिस्तीन की राष्ट्रीय समिति के प्रमुख मुस्तफा बरगूसी ने कहा है कि अंतर्राष्ट्रीय मार्गों से वह इस्राईल के विरुद्ध शिकायत करेंगे और नेतेनयाहू को कानून के कटघरे में खड़ा करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि जायोनी शासन को एसी क्षति पहुंची है जिसे वह सहन नहीं कर सकता। मुस्तफा बरगूसी ने कहा कि फिलिस्तीनी संघर्षकर्ता इस्राईल को क्षति पहुंचा कर इस युद्ध में विजयी हो सकते हैं।
उधर इस्राईल के सुरक्षा आयोग के प्रमुख ने कहा है कि इस्राईली मंत्रिमंडल की गलत नीतियां गज्जा युद्ध में इस्राईल की पराजय का कारण बनी हैं।
नेपाल में भूस्खलन से 200 लापता, बिहार में बाढ़ का गंभीर ख़तरा
नेपाल में भूस्खलन के बाद करीब 200 लोग लापता हो गए हैं जबकि नदी का बहाव अवरूद्ध हो जाने से नेपाल और भारत के गई गांवों में बाढ़ का खतरा उत्पन्न हो गया है।
नेपाल की राजधानी काठमांडो से लगभग 75 किलोमीटर उत्तरपूर्व में स्थित सिंधुपालचौक के मानखा गांव में शनिवार की सुबह एक बड़ा पहाड़ गिर पड़ा जिससे लगभग 100 मकान दब गए और कोसी नदी में बड़े पैमाने पर पत्थर और कीचड़ गिर गया तथा कोसी नदी में कृत्रिम बांध बन गया है जिससे बिहार के कुछ हिस्सों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।
भारत के कैबिनेट सचिव अजित सेठ की अध्यक्षता में संकट प्रबंधन समिति सीएमसी ने आपातकालीन बैठक का आयोजन किया और कुछ विशेषज्ञों को नेपाल रवाना करने के अलावा राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल के 15 दलों को बिहार भेजने का निर्णय किया गया।
सेठ ने प्रेट्र से कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने निर्देश दिया है कि आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए बिहार के साथ ही नेपाल को भी पूरा सहयोग दिया जाना चाहिए।
ज़ायोनियों के मुक़ाबले में प्रतिरोध जारी रहेगा
फ़िलिस्तीन के इस्लामी प्रतिरोध आन्दोलन हमास ने घोषणा की है कि वह ज़ायोनी शासन के मुक़ाबले में अपना प्रतिरोध जारी रखेगा।
फ़्रांस प्रेस के अनुसार हमास के प्रवक्ता फ़ौज़ी बरहूम ने कहा है कि अपने लक्ष्यों की प्राप्ति तक हम इस्राईल के विरुद्ध प्रतिरोध जारी रखेंगे। हमास के प्रवक्ता ने यह बयान, नेतनयाहूद के उस बयान के बाद आया है जिसमें उन्होंने कहा था इस्राईल, ग़ज़्ज़ा के विरुद्ध युद्ध जारी रखेगा।
फ़ौज़ी बरहूम ने कहा कि नेतनयाहू के बयान से पता चलता है कि वे इस समय बौखलाए हुए हैं और उनकी समझ में नही आ रहा है कि क्या करें? उन्होंने कहा कि वास्तविकता यह है कि इस समय नेतनयाहू गंभीर संकट में घिर गए हैं जिससे वे परेशान होकर एसी बातें कर रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि शनिवार की रात बेनयमिन नेतनयाहू ने अपने संबोधन में इस्राईल की ओर से ग़ज़्ज़ा पर आक्रमण जारी रखने पर बल दिया था। उन्होंने कहा था कि हम फ़िलिस्तीन के प्रतिरोधी गुटों की समाप्ति तक ग़ज़्ज़ा पर आक्रमण जारी रखेंगे।
आइए फ़ारसी सीखें ९
निश्चित रूप से आप यह जाने के लिए उत्सुक होंगे कि आज छात्रावास में क्या हो रहा है। रामीन आज शाम या रात को ख़रीदारी के लिए जाना चाहता है। वह सुपर मार्केट जाना चाहता है किन्तु अकेला है इसीलिए वह अपने मित्र रामीन से पूछता है कि क्या वह उसके साथ ख़रीदारी के लिए चल सकता है? यदि आप यह जानना चाहते हैं कि वे आज ख़रीदारी के लिए जाते हैं या नहीं तो हमारे साथ रहिए। अन्य पाठों की भांति आरंभ में नये शब्दों को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
امروز - بعد از ظهر - بيکار - تو ... ي - من ... نيستم . تو ... نيستي - امشب - چه طور ؟ آره - فکر مي کنم - چرا؟ براي - خريد - وقت - تو ... داري - نه - من .... ندارم - تو .... نداري - چون - من ... دارم - درس - او .. - او .... نيست - او..... ندارد - او .... مي رود - به - کتابخانه - فردا - ما .... مي رويم - چه طور است - خوب است - پس
आज, शाम, फ़्री, तुम..हो, मैं नहीं...हूं, तुम...नहीं हो, आज रात, हां, मेरे विचार में, क्यों?, ख़रीदारी के लिए, समय, तुम्हारे पास..है, नहीं, मेरे पास...नहीं है, तुम्हारे पास....नहीं है, चूंकि, मेरे पास...है, पढ़ाई, वह, वह...नहीं है, उसके पास...नहीं है, वह...जाता है, को, पुस्तकालय, कल (आने वाला), हम....जाएंगे, कैसा रहेगा? ठीक है, तो.
अब जबकि आपने इन शब्दों को सुन लिया तो आइये अब मुहम्मद और रामीन की बातचीत सुनते हैं। वे दोनों अपने कमरे में पढ़ाई कर रहे हैं कि रामीन कहता है
रामीनः मुहम्मद आज शाम तुम फ़्री हो?
رامين - محمد ، تو امروز بعد از ظهر بيکاري ؟
मुहम्मदः नहीं, मैं आज शाम फ़्री नहीं हूं।
محمد - نه . بعد از ظهر بيکار نيستم
रामीनः तुम्हारे पास ख़रीदारी के लिए समय है?
رامين - تو براي خريد وقت داري ؟
मुहम्मदः नहीं मेरे पास समय नहीं है।
محمد - نه من وقت ندارم
रामीनः क्यों समय नहीं है?
رامين - چرا وقت نداري ؟
मुहम्मदः क्योंकि मुझे आज रात पढ़ाई करनी है।
محمد - چون من امشب درس دارم
रामीनः सईद के बारे में क्याय विचार है? वह आज रात फ़्री है?
رامين - سعيد چه طور ؟ او امشب بيکار است ؟
मुहम्मद नहीं, वह आज रात फ़्री नहीं है।
محمد - نه . او امشب بيکار نيست
रामीनः सईद के पास भी ख़रीदारी के लिए समय नहीं है।
رامين - سعيد هم براي خريد وقت ندارد ؟
मुहम्मदः नहीं, वह आज रात पुस्तकालय जाएगा। कल ख़रीदारी के लिए जाएंगे। क्या विचार है?
محمد : نه . او امشب به کتابخانه مي رود . فردا به خريد مي رويم . چه طور است ؟
रामीनः ठीक है, तो फिर हम कल ख़रीदारी के लिए चलेंगे।
رامين : خوب است . پس ما فردا به خريد مي رويم
जैसा कि आपको ज्ञात हुआ कि मुहम्मद और सईद ख़रीदारी के लिए आज शाम या रात को रामीन के साथ नहीं जा सकते क्योंकि मुहम्मद को पढ़ाई करनी है और सईद को पुस्तकालय जाना है। इसीलिए रामीन, मुहम्मद के इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लेता है कि वह कल इकट्ठे ख़रीदारी के लिए जाएंगे, आइये एक बार फिर मुहम्मद और रामीन की बातचीत सुनते है।
رامین: محمد ، تو امروز بعد از ظهر بیکاری؟
محمد: نه . بعد از ظهر بیکار نیستم
رامین: تو بعد از ظهر بیکار نیستی؟ امشب چطور؟
محمد: آره ... فکر می کنم ... چرا؟
رامین: تو برای خرید وقت داری؟
محمد: نه من وقت ندارم.
رامین : چرا وقت نداری؟
محمد: چون من امشب درس دارم
رامین : سعید چه طور؟ او امشب بیکار است؟
محمد: نه. او امشب بیکار نیست
رامین : سعید هم برای خرید وقت ندارد؟
محمد: نه. او امشب به کتابخانه می رود. فردا به خرید می رویم . چه طور است؟
رامین: خوب است. پس ما فردا به خرید می رویم
मुहम्मद और रामीन की बातचीत आपने सुनी और यदि आप यह जानना चाहते हैं कि कल वे मिलकर ख़रीदारी के लिए जाते हैं या नहीं और यदि जाते हैं तो क्या क्या ख़रीदते हैं तो अगले पाठ को पढ़ना न भूलिएगा।
भारतीय मुसलमानों ने अमरीकी ड्रिंक्स का बाईकॉट कर दिया।
अहलेबैत (अ) समाचार एजेंसी अबनाः भारतीय मुसलमानों ने अमरीकी ड्रिंक्स कोका कोला और पेप्सी का बाईकॉट कर दिया है। ग़ज़्ज़ा पर इस्राईली हमलों पर अमेरिका द्वारा इस्राईल के खुल्लम खुल्ला समर्थन पर भारतीय मुसलमानों ने यह फैसला किया है, मुंबई में सैकड़ों होटलों और ढ़ाबों में ग़ज़्ज़ा पर हमले की निंदा और इस्राईल की अमेरिका की ओर से शर्मनाक और क्रूर समर्थन के खिलाफ़ विरोध करते हुए अमरीकी कोका कोला और पेप्सी का बाईकॉट कर दिया है। शालीमार होटल के मैनेजिंग डायरेक्टर उमैर शेख़ ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह फैसला सामूहिक रूप से किया गया है और विरोध तब तक जारी रखेंगे जब तक इस्राईली बमबारी बंद नहीं हो जाती। एक होटल मालिक राशिद हकीम ने बताया कि उनके होटल में ताज़ा जूस और पाचन में सुधार वाला ड्रिंक जलज़ीरा पेश किया जाता है।
फिलिस्तीनी जियालों ने एक और इस्राईली सैनिक पकड़ा
इस्राईली सेना ने स्वीकार किया है कि उसकी जफआनी ब्रिगेड के एक सैन्य अफसर को हमास के क़स्साम ब्रिगेड ने पूर्वी रफह में एक कार्यवाही के दौरान पकड़ लिया है।
क़स्साम ब्रिगेड ने अपने एक बयान में कहा है कि उसकी इस कार्यवाही में एक घर को निशाना बनाया गया जहां इस्राईली सैनिक छिपे हुए थे। कार्यवाही के दौरान कई इस्राईली सैनिक मारे गये किंतु एक को जीवित पकड़ने में सफलता मिली।
बयान के अनुसार पकड़े गये इस्राईली सैन्य अफसर के साथ मौजूद दो इस्राईली सैनिक इस कार्यवाही के दौरान मारे गये।
कस्साम ब्रिगेड की इस कार्यवाही के बाद इस्राईल ने करम अबू सालिम पास बंद करने की घोषणा की है और गज़्ज़ा के आस पास के सभी क्षेत्रों को सैनिक क्षेत्र घोषित करते हुए इन इलाकों में यहूदी बस्तियों में रहने वालों से कहा है कि वह अपने घरों के अंदर बंद हो जाएं और फिलहाल घर से बाहर न निकलें।
नयी परिस्थितियों में कहा जा रहा है कि इस्राईल और हमास के मध्य जारी संघर्ष विराम भी ख़त्म हो सकता है।